Bihar Board 10th Admit Card: बीएसईबी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Bihar Board 10th Admit Card: बिहार बोर्ड से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में मैट्रिक परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्र इसे अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:05 PM
Story continues below Advertisement
राज्य में बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी छात्र अपना प्रवेश पत्र स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Admit Card: शैक्षिक सत्र 2025-26 में मेट्रिक (10वीं कक्षा) की परीक्षा देने की तैयार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा और अहम अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना ने आज, मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को 10वीं कक्षा (मैट्रिक) की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। राज्य में बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी छात्र अपना प्रवेश पत्र स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल अधिकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स के लिए मान्य होगा जो सेंट अप परीक्षा में पास हुए हैं। सेंट अप परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों के एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।

बता दें कि एडमिट कार्ड व्यक्तिगत रूप से डाउनलोड नहीं किए जा सकते हैं। केवल स्कूल प्रमुख ही अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड प्राप्त और डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद, स्कूलों को प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारी चेक करनी होगी, उस पर साइन और मुहर लगानी होगी। इसके बाद ही प्रवेश पत्र छात्रों को वितरित किए जा सकेंगे। बिहार बोर्ड की मैट्रिक की थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को परीक्षा से पहले किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर एडमिट कार्ड बांट दें।

एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स


छात्रों को एडमिट कार्ड पर सभी डिटेल्स ध्यान से देखनी चाहिए। अगर कोई गलती है, तो उन्हें तुरंत अपने स्कूल को सूचित करना चाहिए ताकि उसे समय पर ठीक किया जा सके। एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण जानकारी होती है जैसे:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषय-वार परीक्षा कार्यक्रम

एडमिट कार्ड के बिना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

बिहार बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि छात्रों को सभी परीक्षा के दिनों में एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। बिना वैलिड हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

स्कूल अधिकारी इनकी मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
  • फिर क्लास 10 एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, स्कूल ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड पर छात्र की डिटेल्स वेरिफाई करें।

12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से

इस बीच, बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं। 12वीं कक्षा थ्योरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षाओं से संबंधित लेटेस्ट अपडेट और निर्देशों के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट्स चेक करते रहें।

CBSE Board Exam 2026: पैराग्राफ या पॉइंट्स, कैसे लिखें आंसर लिखें जिससे आएं पूरे नंबर? जानिए बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखने का सही तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।