CBSE Board Exam 2026: पैराग्राफ या पॉइंट्स, कैसे लिखें आंसर लिखें जिससे आएं पूरे नंबर? जानिए बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखने का सही तरीका

CBSE Board Exam 2026: इस समय देशभर के छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं। फाइनल एग्जाम शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। छात्र फाइनल रिवीजन के साथ परीक्षा में अपने जवाब लिखने की प्रैक्टिस करने में भी लगे हुए हैं। जानिए कैसे जवाब लिखने पर आएंगे पूरे नंबर

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
छात्र ध्यान रखें कि बोर्ड परीक्षा उनकी समझ को टेस्ट करने के लिए है।

CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने में बहुत सारे कारण मायने रखते हैं। विषय की समझ, सिलेबस पूरा और ढंग से रिवाइज किया हुआ, डायग्राम वाले सवालों के साथ डायग्राम और गणित जैसे विषय में कैलकुलेशन स्पष्ट लिखना। जबकि हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास जैसे विषयों में लंबे-लंबे लिखे जवाब अच्छे नंबर की वजह माने जाते रहे हैं। लेकिन, अब इस ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है।

छात्र ध्यान रखें कि बोर्ड परीक्षा उनकी समझ को टेस्ट करने के लिए है। इसका मकसद उत्तर की लंबाई देखना नहीं है। बोर्ड परीक्षा में नंबर कंटेंट, सटीकता और रिलेवेंस के लिए दिए जाते हैं, सिर्फ लिखने के स्टाइल के लिए नहीं। बहुत अधिक शॉर्ट फॉर्म या एक-लाइन वाले बुलेट्स से जवाब तो समय सीमा में पूरे हो जाते हैं, लेकिन आसंर का अर्थ खत्म हो जाता है।

पैराग्राफ से दूर हो रहे छात्र

सीबीएसई परीक्षाओं में बोर्ड की कॉपियां जांचने वाले टीचरों का कहना है कि बोर्ड की मार्किंग स्कीम धीरे-धीरे ज्यादा पॉइंट-ओरिएंटेड हो गई है। इसमें हर सवाल के लिए वैल्यू पॉइंट्स साफ तौर पर बताए गए हैं। हालांकि बोर्ड का कहना है कि कोई तय फॉर्मेट नहीं है, लेकिन छात्र पॉइंट-वाइज जवाबों को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। छात्र अब जवाब लिखते समय आइडिया के हिसाब से नंबर सोचते हैं। अगर पांच नंबर के सवाल में पांच वैल्यू पॉइंट्स की उम्मीद है, तो वे पैराग्राफ लिखने का रिस्क लेने के बजाय उन्हें प्वाइंट में लिस्ट करते हैं।

स्पष्टता बनाम अभिव्यक्ति

पॉइंट-आधारित जवाब स्पष्ट होते हैं और कम समय लेते हैं। लेकिन टीचरों का मानना है कि एक तरह का लेखन कौशल का धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। जिन विषयों में एनालिसिस, तर्क-वितर्क और व्याख्या की जरूरत है, वहां बुलेट्स का ज्यादा इस्तेमाल बारीकियों को खत्म कर सकता है और गहराई को कम कर सकता है।


खास तौर पर इंग्लिश टीचर देखते हैं कि छात्र अब जरूरत होने के बावजूद लंबी व्याख्या लिखने में हिचकिचाते हैं। एग्जामिनर मानते हैं कि स्ट्रक्चर्ड, अच्छी तरह से पेश किए गए जवाबों को चेक करना आसान होता है। साफ-सुथरे ढंग से व्यवस्थित पॉइंट्स अक्सर अस्पष्टता को कम करते हैं और सही मार्किंग सुनिश्चित करते हैं।

अच्छे नंबरों के लिए इस तरह लिखें अपने आंसर

  • टीचर इस बात पर जोर देते हैं कि बोर्ड परीक्षा में छात्रों को संतुलित जवाब लिखने पर ध्यान देना चाहिए।
  • स्टूडेंट्स को लंबे जवाबों की शुरुआत एक छोटी सी भूमिका देने वाली लाइन से करनी चाहिए ताकि कॉन्टेक्स्ट सेट हो सके।
  • पॉइंट्स में लिखते समय भी, एक छोटी सी शुरुआत कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी दिखाती है।
  • बुलेट पॉइंट्स मीनिंगफुल होने चाहिए। हर पॉइंट एक पूरे आइडिया को एक्सप्रेस करे, न कि सिर्फ एक टुकड़े को।
  • हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों में हेडिंग और सबहेडिंग का इस्तेमाल विचारों को ऑर्गनाइज करने में मदद करता है।
  • डायग्राम, टेबल या फ्लोचार्ट, छोटी एक्सप्लेनेटरी लाइनों की सहायता से लिखे गए जवाब ज्यादा असरदार होते हैं और समय भी बचता है।
  • प्वाइंट में जवाब लिख रहे हैं, उनका तार्किक क्रम ध्यान रखना जरूरी है। पॉइंट्स एक साफ क्रम में होने चाहिए, डेफिनेशन से एक्सप्लेनेशन की ओर या कारण से परिणाम की ओर।

Bihar Board Practical Exam: प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को थ्योरी एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं, 10 जनवरी से शुरू हो रहे हैं प्रैक्टिकल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।