CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, अब 25 मई तक पा सकते हैं स्कैन आंसर शीट

CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए बोर्ड ने स्कैन आंसर शीट प्राप्त करने की तारीख बढ़ा दी है। छात्र अब 25 मई मध्यरात्रि तक इसे प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने पहले स्कैन आंसर शीट प्राप्त करने के लिए 24 मई की तारीख तय की थी। आइए जानें

अपडेटेड May 25, 2026 पर 12:01 PM
Story continues below Advertisement
12वीं के छात्र 25 मई 2026 को मध्यरात्रि तक स्कैन आंसर शीट प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए इस साल मुश्किलें कम होने के बजाए आए दिन बढ़ती जा रही हैं। 13 मई 2026 को सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद से छात्र लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अब ताजा अपडेट के अनुसार बोर्ड ने री-इवैलुएशन प्रक्रिया के तहत अपनी स्कैन आंसर शीट प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। 12वीं के छात्र अब आज यानी 25 मई 2026 को मध्यरात्रि तक स्कैन आंसर शीट प्राप्त कर सकते हैं।

छात्रों की मांग पर बढ़ाई तारीख

रीइवैल्यूएशन पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए सीबीएसई ने आईआईअी के विशेषज्ञों की टीम को लगाया है। छात्रों को फॉर्म भरने में कोई परेशानी न हो, इसीलिए इस तारीख को 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस फैसले के बाद वे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे, जो किसी कारणवश समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कई छात्रों और अभिभावकों की ओर से लगातार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। छात्रों का कहना था कि उन्हें तकनीकी कारणों या अन्य व्यस्तताओं के चलते समय पर आवेदन करने में कठिनाई हो रही है।

आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव नहीं

बोर्ड के अनुसार स्कैन आंसर शीट की कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्र पहले की तरह ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आवेदन सफल होने के बाद छात्रों को उनकी मूल्यांकित आंसर शीट की डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसकी आधिकारिक तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

सीबीएसई लौटाएगा तय फीस से ज्यादा कटी रकम


इसी बीच, ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों की दिक्कतें तब और बढ़ गईं, जब स्कैन आंसर शीट की कॉपी पाने के लिए भुगतान गेटवे में अचानक खराबी आ गई। इसकी वजह से कई छात्रों के खातों से तय फीस से कहीं अधिक पैसे कट गए। इस पूरे मामले पर सीबीएसई ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और छात्रों को अतिरिक्त फीस लौटाने का ऐलान किया। सीबीएसई ने 24 मई 2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी कर इस पूरी तकनीकी गड़बड़ी को स्वीकार किया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्टूडेंट का पैसा डूबेगा नहीं।

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही किया जा सकता है:

  • सबसे पहले सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और 'Pareeksha Sangam' या 'Verification/Post Result Services' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • उपलब्ध विकल्पों में से Verification या Re-evaluation का चयन करें।
  • आप जिस विषय या जिन प्रश्नों को दोबारा चेक कराना चाहते हैं, उन्हें ध्यानपूर्वक चुनें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाली रसीद को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

CUET UG 2026: 28 मई को नहीं होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा, एनटीए जल्द घोषित करेगा परीक्षा की नई तारीखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।