Bihar Board 10th Topper 2026: रोज 15 घंटे पढ़ाई कर पुष्पांजलि बनी स्टेट टॉपर, अब सरकार देगी बड़ा इनाम

Bihar Board 10th Topper 2026: Bihar Board 10वीं मैट्रिक 2026 में पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन प्रवीण ने 98.4% अंक के साथ राज्य में टॉप किया है। इस बार पास प्रतिशत 81.79% रहा। टॉप 10 मेधा सूची में 139 छात्र हैं, जिनमें 57 छात्राएं शामिल हैं। लड़कियों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी और टॉपर्स को ईनाम राशि भी मिलेगी

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Board 10th Topper 2026: बिहार सरकार टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करेगी।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 492 अंक प्राप्त किए, जो 98.4% के लगभग है, और वैशाली की सबरीन प्रवीन के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें बिहार सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुष्पांजलि ने रोजाना 15 घंटे तक मेहनत और पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया है। उनका यह परिश्रम और लगन कई छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची और पुरस्कार राशि की घोषणा भी कर दी गई है।

15 घंटे पढ़ाई कर हासिल की सफलता


पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखा और रोजाना करीब 15 घंटे तक मेहनत की। उनकी इसी लगन और अनुशासन ने उन्हें राज्य की टॉपर बना दिया।

कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। 2025 में ये आंकड़ा 82.11% था। इस बार भी बेटियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

टॉप 10 में 139 छात्र

इस साल टॉप 10 में कुल 139 छात्र शामिल हैं, जिनमें 57 छात्राएं हैं। पहले 5 स्थान पर 13 छात्र हैं, जबकि 6 से 10 रैंक तक 126 छात्रों ने जगह बनाई है।

टॉपर्स को मिलेंगे इनाम

बिहार सरकार टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करेगी। पहले स्थान पर आने वाले को 2 लाख रुपये, दूसरे को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले को 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड डालकर चेक कर सकते हैं।

फेल छात्रों के लिए मौका

जो छात्र इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, वे 1 से 7 अप्रैल 2026 के बीच कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Topper List 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आउट, साथ में जारी हुई टॉपर्स की पूरी लिस्ट, जानें किसने मारी बाजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।