Bihar Board Exam 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा में लागू रहेगी धारा 163, अटेंडेंस रजिस्टर से एडमिट कार्ड के मिलान होने पर छात्रों को मिलेगी एंट्री

Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से राज्य के विभिन्न केंद्रों पर शुरू होगी। इस संबंध में बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगा और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश एडमिट कार्ड के सत्यापन के बाद ही मिलेगा

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 10:03 AM
Story continues below Advertisement
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायो में बीएनएसएस की 163 लागू रहेगी।

Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 2 फरवरी से राज्य के विभिन्न केंद्रों में इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं में राज्य के 12वीं कक्षा के छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले बिहार बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों, परीक्षा केंद्रों और परीक्षकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें परीक्षा और परीक्षा केंद्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया गया है। इनमें कहा गया है कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायो में बीएनएसएस की 163 लागू रहेगी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र में छात्रों को एडमिट कार्ड का बोर्ड द्वारा भेजे गए उपस्थिति पत्रक से मिलान होने पर ही एंट्री दी जाएगी। बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया। बोर्ड ने सभी केंद्र अधीक्षकों को सख्ती से इसके पालन का निर्देश दिया है।

अटेंडेंस शीट से होगा परीक्षार्थियों का मिलान

इंटर परीक्षा को लेकर जारी एडमिट कार्ड और बिहार बोर्ड के भेजे अटेंडेंस शीट से परीक्षार्थियों का मिलान होगा। दोनों की फोटो मिलने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि हर विद्यार्थी का यूनिक आईडी जारी किया गया है। साथ ही सभी विषयों में प्रश्नपत्र का 10 सेट कोड होगा।

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 लागू रहेगी। इस परिधि में अनावश्यक भीड़ या अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

दो स्तर पर होगी परीक्षार्थियों की तलाशी


सभी परीक्षार्थियों की दो स्तर पर तलाशी होगी। पहली परीक्षा भवन में प्रवेश करते समय और दूसरी परीक्षा कक्ष में परीक्षक के द्वारा। प्रवेश के समय गेट पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी और पुलिस बल छात्रों की जांच करेंगे। परीक्षक परीक्षार्थियों की जांच के बाद घोषणा पत्र भी देना है कि सही से जांच कर ली गई है। परीक्षा नियमों के खिलाफ काम करते पाए जाने पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे 2 साल तक परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा।

दिव्यांग परीक्षार्थियों को खुद अपना श्रुतिलेखक लाने की इजाजत

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि खुद लिखने में असमर्थ दिव्यांग परीक्षार्थी के अनुरोध पर विभाग श्रुतिलेखक उपलब्ध कराएगा। दिव्यांग परीक्षार्थी नियमानुसार खुद भी श्रुतिलेखक ला सकते हैं।

एक घंटा पहले होगा केंद्रों पर एनाउंसमेंट

सभी परीक्षा केंद्रों को एक घंटा पहले प्रवेश को लेकर एनाउंसमेंट करना होगा। वहीं, जिन केंद्रों पर एक तरफ चहारदीवारी नहीं है, तालाब या झाड़ियां उगी हैं, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। जबरन दीवार फांदने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

500 परीक्षार्थियों पर तैनात होगा एक वीडियोग्राफर

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफर की तैनाती की जाएगी। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर तैनात रहेगा।

UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन, भारी पड़ सकती है जरा सी चूक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।