UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन, भारी पड़ सकती है जरा सी चूक

UP Board Exam 2026: बोर्ड प्रशासन नकलविहीन और बिना किसी व्यवधान के बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। बोर्ड ने इसके लिए परीक्षा शुरू होने से काफी पहले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना हर छात्र के लिए जरूरी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से होनी तय हैं

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से होनी तय हैं।

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से होनी तय हैं। परीक्षा का समय नजदीक आने के साथ ही छात्र अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जी-जान से जुटे हैं। बोर्ड प्रशासन भी नकलविहीन और बिना किसी व्यवधान के बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। बोर्ड ने इसके लिए परीक्षा शुरू होने से काफी पहले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना हर छात्र के लिए जरूरी है। इसमें जरा सी चूक परीक्षार्थियों के लिए बहुत भारी पड़ सकती है। बता दें, बोर्ड परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं हुआ है और इसके फरवरी के पहले हफ्ते में जारी होने का अनुमान है।

परीक्षा केंद्रों के नियम

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा के समय से करीब 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
  • परीक्षा सेंटर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी होगी, यदि इस दौरान कोई भी छात्र नकल करता हुआ पकड़ा गया तो उससे आंसर शीट ले ली जाएगी।
  • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाला जा सकता है। इसलिए मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न ले जाएं।

परीक्षा में संजीवनी से कम नहीं ये 15 मिनट

बोर्ड परीक्षा में पेपर पूरा करने के लिए 3 घंटे का ही समय मिलेगा। लेकिन प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस समय का इस्तेमाल समझदारी से करें और इसमें पेपर की रणनीति बनाने पर ध्यान दें। उन प्रश्नों को चिह्नित करें जो बहुत अच्छे से आते हैं। उन्हें सबसे पहले करें।


दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। एक शिफ्ट सुबह 8.30 से 11.45 बजे की है तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक की है। परीक्षा का समय 3 घंटे होगा।

पेपर देखकर पैनिक न करें, धैर्य से काम लें

बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि पेपर देख कर पैनिक करने के बजाय परीक्षा के दौरान खुद को शांत रखें और धैर्य के साथ परीक्षा दें। प्रश्न पत्र को सही तरह से पढ़ें और पहले उन सवालों के जवाब दें, जो आपको सबसे अच्छी तरह से आते हैं। ऐसा करने से आप समय पर अपनी परीक्षा पूरी कर पाएंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: मैथ्स के पेपर में तैयारी के ये टिप्स तगड़ा स्कोर बनाने में करेंगे मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।