CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: मैथ्स के पेपर में तैयारी के ये टिप्स तगड़ा स्कोर बनाने में करेंगे मदद

CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: गणित ऐसा विषय है जो क्लैरिटी, नियमित प्रैक्टिस और शांत दिमाग से काम करने पर बेहतर नतीजे देता है। इस विषय में छात्र सही तरीके से रिवीजन और स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाकर अपने प्रदर्शन में चार-चांद लगा सकते हैं।

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 7:00 PM
Story continues below Advertisement
रिवीजन करते समय, सवाल कितने नंबर का है, इस पर फोकस करते हुए जवाब प्लान करें।

CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के गणित का एग्जाम जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों की चिंता बढ़ रही है। गणित ऐसा विषय है जो क्लैरिटी, नियमित प्रैक्टिस और शांत दिमाग से काम करने पर बेहतर नतीजे देता है। इस विषय में छात्र सही तरीके से रिवीजन और स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाकर अपने प्रदर्शन में चार-चांद लगा सकते हैं। गुरुग्राम स्थित शिव नादर स्कूल में मैथ्स के विभागाध्यक्ष वरुण गोयल ने 10वीं कक्षा के छात्रों को प्रभावी तरीके से रिवीजन करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने में मदद करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इन्हें अपना वे अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं।

बेसिक को मजबूत करने पर फोकस करें

परीक्षा में कुछ ही दिन शेष हैं, इस समय अपने मजबूत टॉपिक के रिवीजन पर फोकस करें। आखिरी समय में नए टॉपिक या अनजान सवाल शुरू करने से बचें। खुद के बनाए क्लास नोट्स, एनसीईआरटी समरी और फॉर्मूला शीट देखें। एनसीईआरटी टेक्स्टबुक और एनसीईआरटी एग्जेम्प्लर को ध्यान से रिवाइज करें।

एग्जाम की तैयारी बेहतर करें

निर्धारित समय सीमा में पिछले साल के प्रश्नपत्र के अभ्यास से स्पीड बेहतर होती है और एग्जाम फॉर्मेट कर समझ बढ़ती है। रिवीजन करते समय, सवाल कितने नंबर का है, इस पर फोकस करते हुए जवाब प्लान करें। सीबीएसई द्वारा जारी केस-स्टडी-बेस्ड और कॉम्पिटेंसी-बेस्ड सवालों को जरूर रिवाइज करें। ये रटने के बजाय समझ और एप्लीकेशन का आकलन करते हैं।

दिमाग शांत रखें और नींद पूरी करें


एग्जाम में सफलता के लिए शांत दिमाग बहुत जरूरी है। फोकस बनाए रखने के लिए रिवीजन सेशन के बीच छोटे ब्रेक लें। 7-8 घंटे की नींद जरूर लें, क्योंकि थकान से याददाश्त और एकाग्रता पर असर पड़ता है। हाइड्रेटेड रहें, हल्का और पौष्टिक खाना खाएं, और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास और शांत स्वभाव अक्सर आखिरी दिन बहुत बड़ा फर्क डालते हैं।

परीक्षा के दिन की सलाह

पेपर को समझने और जाने-पहचाने सवालों को पहचानने के लिए 15 मिनट के रीडिंग टाइम का समझदारी से इस्तेमाल करें। जिन सवालों पर आपको सबसे ज्यादा भरोसा है, उनसे शुरुआत करें ताकि गति बन सके। हर जवाब के लिए सेक्शन साफ-साफ बताएं। रफ काम मार्जिन में साफ-सुथरा करें और इसे फाइनल सॉल्यूशन के साथ न मिलाएं। जहां भी जरूरत हो, साफ और अच्छी तरह से लेबल वाले डायग्राम बनाएं, खासकर ज्योमेट्री के सवालों में। कैलकुलेशन, यूनिट और साइन को दोबारा चेक करें, और अपने जवाबों को रिव्यू करने के लिए आखिर में कुछ मिनट बचाकर रखें।

कक्षा 10 गणित में अक्सर टेस्ट किए जाने वाले क्षेत्र

ट्रिग्नोमेट्री का परिचय : आइडेंटिटी साबित करना

लीनियर और क्वाड्रेटिक इक्वेशंस : वर्ड प्रॉब्लम

हाइट्स ऐंड डिस्टेंसेज : डायग्राम-आधारित त्रिकोणमितीय एप्लीकेशन

सर्कल्स : एनसीईआरटी और एग्जेंप्लर-आधारित प्रश्न, थ्योरम्स

एरिथमैटिक प्रोग्रेशन : nवाँ पद और n पदों का योग

पॉलीनॉमियल्स : शून्यकों और गुणांकों के बीच संबंध

कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री : दूरी और अनुभाग सूत्र

स्टैटिस्टिक्स : माध्य, माध्यिका, बहुलक, और लुप्त आवृत्तिया

समय लेने वाले लेकिन जरूरी विषय

ज्योमेट्री में ट्रायेंगल, सर्कल्स और क्वाड्रिलेट्रल्स और मेंसुरेशन सर्फेस एरियाज और वॉल्यूम्स जैसे कुछ चैप्टर में लंबे स्टेप्स हैं इनमें फॉर्मूला के उपयोग और गणना में सटीकता आवश्यक है।

आसान स्कोरिंग वाले क्षेत्र

छात्र रियल नंबर्स, ट्रायेंगल, प्रोबैबिलिटी, स्टैटिस्टिक्स, और सीधे ट्रिग्नोमेट्रिक सबस्टिट्यूशन के सवालों में अच्छा स्कोर कर सकते हैं, बशर्ते वे स्टेप्स को स्पष्ट और तार्किक रूप से प्रस्तुत करें।

FMGE January 2026 Result declared: एनबीईएमएस ने एफएमजीई जनवरी सत्र के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए, सिर्फ 23.77% ही हो सके पास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।