Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की इंटरमीडिएट (12वीं) की परक्षाएं सोमवार 2 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और 17 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल परीक्षा के छात्रों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें छात्रों को परीक्षा केंद्र समय से एक घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। परीक्षा केंद्र का गेट बस 30 मिनट के लिए ही खोला जाएगा। इस अवधि के बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
बिहार बोर्ड ने अनियमितता फैलाने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। आइए जानें बोर्ड ने छात्रों के लिए क्या गाइडलाइंस जारी की हैं?
सोमवार से शुरू हो रही बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट सालाना परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के लिए जारी महत्वपूर्ण नियम-
उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाही
बीएसईबी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक अगर कोई छात्र जबरदस्ती या अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करेगा तो उसको दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा। साथ ही, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अवैध रूप से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले परीक्षक के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई एवं कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
पहले होंगी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
2 फरवरी, 2026 यानी सोमवार से बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्रों की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 13 फरवरी ति चलेंगी। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।