Bihar BSEB STET 2025: कल जारी होगा बिहार STET का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का एग्जाम 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित किया गया था। इस एग्जाम में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 सेकेंडरी लेवल के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी लेवल के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है

अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 10:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
STET का रिजल्ट 5 जनवरी को जारी होगा

Bihar BSEB STET 2025: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 5 जनवरी 2026, सोमवार को सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। ये रिजल्ट पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए घोषित किया जाएगा। एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का एग्जाम 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित किया गया था। इस एग्जाम में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 सेकेंडरी लेवल के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी लेवल के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की जानकारी बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने दी है।

कितनी हैं पासिंग पर्सेंटेज


सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में सफल होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए यह सीमा 45.5 प्रतिशत है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 42.5 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग उम्मीदवारों और महिलाओं के लिए न्यूनतम योग्यता 40 प्रतिशत रखी गई है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड टेस्ट में मल्टीपल-चॉइस सवाल पूछे जाएंगे और गलत जवाब पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पासिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसकी लाइफटाइम आजीवन रहेगी।

कैसे देखें अपने रिजल्ट

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।

स्टेप 2: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करें।

स्टेप 3: लॉग इन करते ही बिहार STET रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 4: भविष्य के लिए अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल कर संभाल कर रख लें।

MPPSC Assistant Professor Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।