Bihar BSEB STET 2025 Exam Result OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 5 जनवरी 2025 को सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। BSEB चेयरमैन आनंद किशोर के अनुसार, रिजल्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। खबर में नीचे डायरेक्ट लिंक भी मौजूद है, जिस पर क्लिक करके PDF स्कोरकार्ड चेक सकते हैं।
जो उम्मीदवार 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। चेयरमैन ने कहा कि सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। अब बस नतीजों की फाइनल चेकिंग बाकी है।
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
इतना करते ही बिहार STET रिजल्ट और स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड रिजल्ट डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट भी लें।
डाउनलोड लिंक - "Bihar BSEB STET 2025 Result Download Link" पर क्लिक करना होगा।
जरूरी क्वालिफाइंग मार्क्स
2025 सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी जाति कैटेगरी के अनुसार नीचे दिए गए स्कोर हासिल करने होंगे।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 42.5%
अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग व्यक्ति और महिलाएं- 40%
टेस्ट में मल्टीपल-चॉइस सवाल थे। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं थी। जो उम्मीदवार STET 2025 परीक्षा पास करेंगे, उन्हें एक पासिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो जीवन भर के लिए मान्य रहेगा। पेपर 1 कक्षा 9वीं और 10वीं में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि पेपर 2 कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए आयोजित किया जाता है।
बिहार STET रिजल्ट में होंगी ये डिटेल्स
रिजल्ट स्टेटस (पास या फेल)