BSEAP AP 10th Result 2025: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर मिलेगा। छात्र अपने रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
BSEAP AP 10th Result 2025: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर मिलेगा। छात्र अपने रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
ये रहा पास प्रतिशत
इस साल आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा में 6,14,459 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 4,98,585 पास हुए हैं। इस तरह पास प्रतिशत 81.14% रहा है। परवतीपुरम मन्यम जिला सबसे आगे रहा, जहां 93.90% छात्र पास हुए। राज्य के शिक्षा मंत्री लोकेश नारा ने बताया कि 1,680 स्कूलों ने 100% रिजल्ट हासिल किया है। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट, 'मना मित्रा' व्हाट्सएप सेवा और LEAP मोबाइल ऐप से रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।
कैसे करें AP SSC 10वीं रिजल्ट 2025 चेक?
रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले results.bse.ap.gov.in पर जाएं।
AP SSC Results 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें या उसका प्रिंट निकाल लें।
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है।
व्हाट्सएप से भी देख सकते हैं रिजल्ट
जो छात्र मोबाइल पर रिजल्ट देखना चाहते हैं, उनके लिए Mana Mitra WhatsApp सेवा एक आसान विकल्प है:
स्टेप 1: आधिकारिक नंबर पर Hi भेजें।
स्टेप 2: निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा सेक्शन चुनें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट व्हाट्सएप पर पाएं।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
ऑनलाइन उपलब्ध स्कोरकार्ड प्रोविजनल होंगे। छात्र अपने मूल प्रमाणपत्र (Original Marksheet) कुछ दिनों में अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
जिन छात्रों की एक या अधिक विषयों में अंक कम आए हैं या वे फेल हो गए हैं, वे AP SSC सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 में भाग ले सकते हैं। परीक्षा की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी और रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा।
री-काउंटिंग और री-वेरिफिकेशन भी संभव
अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे री-काउंटिंग (पुनर्गणना) या री-वेरिफिकेशन (उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और इसके लिए मामूली शुल्क देना होगा।
पिछले साल का प्रदर्शन
2024 में AP SSC का कुल पास प्रतिशत 86.69% रहा था।
लड़कियों का पास प्रतिशत: 89.17%
लड़कों का पास प्रतिशत: 84.32%
Parvathipuram Manyam जिले ने सर्वाधिक 96.37% पास रेट हासिल किया था।
वहीं Kurnool जिले का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जहां सिर्फ 62.47% छात्र पास हुए थे।
2,803 स्कूलों ने 100% रिजल्ट हासिल किया जबकि 17 स्कूलों में कोई भी छात्र पास नहीं हो सका।
अगर वेबसाइट डाउन हो जाए तो क्या करें?
रिजल्ट साइट पर भारी ट्रैफिक के कारण डाउन होने की स्थिति में छात्र Digilocker और SMS जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जरूरी बातें
रिजल्ट के समय रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें।
सप्लीमेंट्री परीक्षा और री-वेरिफिकेशन से जुड़ी अपडेट के लिए BSEAP की वेबसाइट देखते रहें।
प्रोविजनल स्कोरकार्ड से आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन किया जा सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।