Bihar Board 10th-12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। बोर्ड 12वीं कक्षा के टॉपरों का सत्यापन कर रहा है। इस सबके बीच सभी परीक्षार्थी अपने बोर्ड परीक्षा परिणामों के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन आज इन्हें बड़ी और अहम खबर मिल सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख का आज ऐलान कर सकता है। बता दें, टॉपरों के सत्यापन का काम पूरा होने के लगभग 2 से 3 दिन के अंदर बोर्ड परिणाम जारी कर दिया जाता है। इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 19 से 25 मार्च के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार बोर्ड द्वारा टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। बोर्ड ‘टॉपर्स वेरिफिकेशन’ की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर देगा। बीएसईबी आज या कल में परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर सकता है। परीक्षा परिणाम की तारीख का ऐलान होने के बाद छात्रों को अपने एडमिट कार्ड तैयार रखने होंगे। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा रोल नंबर, रोल कोड और अपनी जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। कक्षा 12वीं में स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अलावा, अलग-अलग जिले के टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड जारी करेगा।
बता दें, बिहार बोर्ड हर बार की तरह इस साल भी देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड कायम कर सकता है। इस साल भी बिहार बोर्ड हर साल की तरह सबसे पहले कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा और बाद में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। जबकि मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।
इन पोर्टल्स पर भी देख सकेंगे परिणाम
हर साल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाती है। इससे बचने के लिए छात्र यहां बताए जा रहे पोर्टल्स पर भी अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
secondary.biharboardonline.com
results.biharboardonline.com
कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड स्कोरकार्ड?