UP Board Exam 2026 Copies Evaluation: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के बाद आज से कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाने के लिए इस साल पहली बार हर सेंटर पर अनुभवी क्रॉस चेकर को तैनात किया है। वैसे तो हर बार कॉपियों के मूल्यांकन में क्रॉस चेकर रहते थे, लेकिन इस साल बोर्ड ने इनकी नियुक्ति अपने स्तर से की है। इसके लिए बोर्ड ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त सेकेंडरी स्कूलों के अनुभवी प्रिंसिपल और सीनियर टीचरों को क्रॉस-चेकर्स के तौर पर तैनात किया है।
UP बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए मूल्यांकन प्रोसेस 18 मार्च को राज्य भर के 250 मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो रही है। बोर्ड ने आंसर शीट के मूल्यांकन के दौरान लापरवाही को रोकने और जांच को मजबूत करने के मकसद से क्रॉस चेकर की नियुक्ति की है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा तैनात क्रॉस-चेकर्स रोजाना डिप्टी कंट्रोलर और डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स (DIoS) को रिपोर्ट सबमिट करेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत हर 10 परीक्षक पर एक डिप्टी हेड एग्जामिनर (DHE) और हर दो डीएचई पर एक क्रॉस-चेकर होगा। क्रॉस-चेकर्स यह पक्का करेंगे कि कोई भी आंसर शीट बिना मूल्यांकन के न रहे और मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी लापरवाही की तुरंत रिपोर्ट की जाए।
तीन लेवल का होगा मूल्यांकन
एक से ज्यादा क्रॉस चेकर की नियुक्ति संभव
बोर्ड सचिव ने सभी डिविजनल जॉइंट डायरेक्टर्स ऑफ एजुकेशन, डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर्स ऑफ स्कूल्स और मूल्यांकन केंद्रों के डिप्टी कंट्रोलर्स (प्रिंसिपल्स) को भी निर्देश दिया है। इसके मुताबिक वर्कलोड को देखते हुए, जरूरत पड़ने पर एक ही सेंटर पर एक से अधिक क्रॉस-चेकर नियुक्त किए जा सकते हैं।
फॉर्मैलिटी नहीं होगा क्रॉस चेकर का काम
अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल तक मूल्यांकन केंद्र अपने स्तर से क्रॉस-चेकर्स नियुक्त करते थे। कई सेंटर्स पर, कम अनुभवी शिक्षकों को भी क्रॉस-चेकिंग की जिम्मेदारी दे दी जाती थी और वे परीक्षकों या डीएचई की कमियां नहीं पकड़ पाते थे। उनका यह रोल अक्सर सिर्फ एक फॉर्मैलिटी बनकर रह जाता था। शिकायतों के बाद, बोर्ड ने अपने लेवल पर सीधे अनुभवी शिक्षकों को क्रॉस-चेकर्स के तौर पर नियुक्त किया है।
50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
इस साल, 27,61,696 पंजीकृत छात्रों में से लगभग 26 लाख हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 25,76,082 पंजीकृत छात्रों में से 24.5 लाख ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। कुल मिलाकर, लगभग 2.87 लाख छात्र अनुपस्थित रहे—हाई स्कूल में 1,61,696 और इंटरमीडिएट में 1,26,082।