CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कल से शुरू होगी प्रक्रिया, स्कूल 31 मार्च तक दे सकेंगे एलओसी

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड 2026 में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने अंक सुधारने के लिए एक और मौका देगा। इसके लिए छात्रों को मई में दूसरी बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। बोर्ड कल से लिस्ट ऑफ कैंडिडेट जमा करने का पहला चरण शुरू कर रहा है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 8:07 PM
Story continues below Advertisement
दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों का पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा के छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का एक और मौका देने के लिए तैयारियां शुरू करने जा रहा है। बोर्ड ने इस साल से 10वीं के छात्रों के दो बोर्ड परीक्षा शुरू करने की घोषणा की है। इसी के तहत बोर्ड ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक अहम सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत अब छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा का अवसर दिया जाएगा, जो मई 2026 में आयोजित होगी। बता दें, अभी 10 मार्च को सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की पहली बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई है। अब मई में दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने स्कूलों से 18 मार्च से लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। बोर्ड ने दूसरी बोर्ड परीक्षा कराने का यह फैसला National Education Policy 2020 (NEP 2020) की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, जिसके तहत छात्रों को अपनी प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। हालांकि, दूसरी बोर्ड परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन में सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा। इसमें परीक्षा का सिलेबस वही रहेगा जो पहली परीक्षा के लिए निर्धारित था।

क्या है नई व्यवस्था?

  • कक्षा 10 के छात्र अब अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं।
  • यह सुविधा साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषा विषयों के लिए होगी।
  • दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों का पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

LOC जमा करने का शेड्यूल

एलओसी जमा करने की प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसका पहला चरण कल यानी 18 मार्च से शुरू हो रहा है।


पहला चरण : 18 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026

दूसरा चरण : रिजल्ट के अगले दिन से 5 दिन तक

तीसरा चरण (लेट फीस के साथ): रिजल्ट के 7वें दिन से 2 दिन तक

सीबीएसई ने स्कूलों को समय पर छात्रों की जानकारी जमा करने का निर्देश दिया है ताकि परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से हो सके।

ये छात्र दे सकते हैं दूसरी परीक्षा?

  • जो छात्र पास हो चुके हैं और अंक सुधारना चाहते हैं
  • कम्पार्टमेंट (Compartment) में आए छात्र
  • जिन छात्रों ने पहली परीक्षा में कम से कम 3 विषय दिए हों

इन्हें नहीं मिलेगा ये अवसर

सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा में वे छात्र शामिल नहीं हो सकेंगे जो पहली परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे थे। इसमें नए छात्रों का नाम शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही, दूसरी बोर्ड परीक्षा में विषय बदलने या छात्र की जानकारी में सुधार की अनुमति नहीं होगी।

जरूरी हो तभी दें दूसरा बोर्ड

सीबीएसई ने प्रिंसिपल्स को कहा है कि वे छात्रों और अभिभावकों को नियमों की सही जानकारी दें। बोर्ड का परीक्षा केंद्र दूर हो सकता है, इसके लिए छात्रों और अभिभावकों को पहले से सूचित करें। वहीं, दूसरी बोर्ड परीक्षा के संदर्भ में छात्रों को सलाह दें कि वे जरूरत होने पर ही इस अवसर का उपयोग करें।

KVS Class 1 Admission 2026: जल्द शुरू होगी प्रवेश की प्रक्रिया, जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है प्रवेश के लिए योग्यता?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।