KVS Class 1 Admission 2026: जल्द शुरू होगी प्रवेश की प्रक्रिया, जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है प्रवेश के लिए योग्यता?

KVS Class 1 Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में 2026-27 शैक्षिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए पंजीकरण करण प्रक्रिया मार्च में ही शुरू हो सकती है। इन स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश कराने के लिए अभिभावक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में सब कुछ जानें

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 के लिए प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन होते हैं।

KVS Class 1 Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मार्च में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए इसी महीने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकता है। केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश चाहने वाले माता-पिता ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 के लिए प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन होते हैं, और उम्मीदवारों का चयन लॉटरी सिस्टम से होता है। खास बात यह है कि कक्षा 1 में प्रवेश के लिए कोई लिखित टेस्ट या इंटरव्यू जरूरी नहीं है।

एडमिशन लिस्ट जारी होने के बाद, चुने गए छात्रों के माता-पिता को अपने बच्चे की सीट पक्की करने के लिए दिए गए केंद्रीय विद्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा और एडमिशन फीस देनी होगी।

KVS प्रवेश 2026 जरूरी तारीखें

KVS कक्षा 1 प्रवेश प्रक्रिया के लिए अनुमानित टाइमलाइन नीचे दी गई हैं :

पंजीकरण शुरू होने की तारीख : मार्च 2026 का दूसरा हफ्ता

ऑनलाइन पंजीकरण 2026 आखिरी तारीख : मार्च 2026


अस्थायी लिस्ट की घोषणा

मार्च 2026 (क्लास 1 के लिए)

मार्च 2026 (बालवाटिका के लिए)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन : मई 2026

क्लास शुरू : जून 2026

प्रवेश के लिए योग्यता मापदंड

प्रवेश के लिए आवेदन करने छात्रों को केवीएस द्वारा बताई गई उम्र सीमा को पूरा करना होगा।

कम से कम उम्र : बच्चे की उम्र उस शैक्षिक वर्ष के 31 मार्च तक कम से कम 6 साल होनी चाहिए जिसमें प्रवेश लिया जा रहा है।

अधिकतम उम्र : बच्चे की उम्र 31 मार्च तक 8 साल से कम होनी चाहिए।

1 अप्रैल शामिल : 1 अप्रैल को पैदा हुए बच्चे को भी उस शैक्षिक वर्ष में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा है।

उम्र में छूट : दिव्यांग बच्चों को अधिकतक उम्र में दो साल की छूट मिल सकती है।

केवीएस प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन

  • kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • "न्यू रजिस्ट्रेशन" चुनें। बच्चे और अभिभावक की जानकारी दें। सबमिट करने पर, स्टूडेंट्स को एक यूनिक लॉगिन कोड/रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
  • क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें। अपनी पसंद के तीन केंद्रीय विद्यालय चुनें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फॉर्म की जानकारी प्रीव्यू में चेक करें और सबमिट करें।
  • फाइनल सबमिट किए गए आवेदन और कन्फर्मेशन रसीद की एक कॉपी भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

प्रवेश के लिए जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करते समय आवेदकों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इनमें शामिल हैं:

  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • निवास का प्रमाण पत्र
  • फोटोग्राफ
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • सर्विस क्रेडेंशियल

JAC 10th-12th Result 2026: अप्रैल में इस तारीख तक आ सकता है झारखंड बोर्ड का रिजल्ट, बोर्ड की वेबसाइट पर होगा जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।