BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड अब से कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरमीडिएट (12वीं) के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा करने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है और आज यानी 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।
बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए इस समय एक-एक मिनट का इंतजार भारी पड़ रहा है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होते ही पूरे राज्य के छात्र अपना रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए उस पर विजिट करना शुरू कर देंगे। ऐसे में वेबसाइट पर एकदम से ट्रैफिक बढ़ने से उसके क्रैश होने या स्लो होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इसलिए बिहार बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस, डिजीलॉकर और उमंग एप के जरिए भी देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट धीमी हो या क्रैश हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिजल्ट देखने के कई और आसान तरीके भी मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाए तो नतीजे कैसे देख सकेंगे, जिनकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के लिए एक साथ घोषित होगा। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे।
अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है, जिससे साइट खुलने में दिक्कत आती है। ऐसे में छात्र परेशान हो जाते हैं, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप SMS के जरिए, डिजिलॉकर से या UMANG ऐप से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
56263 नंबर पर SMS भेज कर देखें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट
इंटरनेट काम न करने या वेबसाइट नहीं खुलने की वजह से बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा 2026 का रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो SMS सबसे आसान तरीका है।
डिजिलॉकर पर भी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
डिजिलॉकर एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है जहां आप अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे देखें परिणाम
अस्थायी होगा ऑनलाइन रिजल्ट
छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि वेबसाइट पर दिखाई देने वाला रिजल्ट अस्थायी यानी प्रोविजनल होगा। असली मार्कशीट बाद में छात्रों के संबंधित स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी। इसलिए रिजल्ट चेक करते समय छात्र अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो।