BSEB Bihar Board Exam 2026 Result: परीक्षा खत्म होते ही बिहार बोर्ड ने बता दिया कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

BSEB Bihar Board Exam 2026 Result: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं अभी चल रही हैं। इससे पहले ही बोर्ड ने बता दिया है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कॉपियां कब जांची जाएंगी और परीक्षा के नतीजे कब तक घोषित किए जाएंगे ? आइए जानें राज्य के छात्रों को अपने नतीजे कब देखने को मिलेंगे

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे।

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के शैक्षिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक (10वीं) की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। सोमवार 23 फरवरी को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसके साथ ही राज्य के सभी 1699 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं 13 फरवरी को समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षा दे रहे सभी छात्रों के लिए अब अपने नतीजे जारी होने का इंतजार शुरू हो गया है। बिहार बोर्ड ने निर्धारित समय सीमा में सभी परीक्षाएं संपन्न करा कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब इसके बाद परीक्षा की कॉपियों की जांच और नतीजे घोषित करने का मुख्य और अंतिम पड़ाव रह गया है।

शुक्रवार से 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू

बिहार बोर्ड ने भी मैट्रिक व इंटर की कॉपियों की चेकिंग का कार्य तेजी से करने के लिए कमर कस ली है। बीएसईबी द्वारा 12वीं की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू किया जाएगा। यह कार्य 10 मार्च तक किया जाएगा।

2 मार्च से जांची जाएंगी मैट्रिक की आंसर शीट

बीएसईबी ने मैट्रिक की सालाना थ्योरी परीक्षा की आंसर शीट का मूल्यांकन 2 मार्च से शुरू करने का फैसला किया है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित केंद्रों पर 2 से 13 मार्च तक चलेगा।

कॉपी जांचने वाले शिक्षकों का नियुक्ति पत्र जारी


बोर्ड ने विषयवार सह-परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों का चयन कर नियुक्ति पत्र समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। समिति ने विद्यालयों के प्रधानों से कहा है कि वे डीईओ कार्यालय से विद्यालय में अद्यतन रूप से कार्यरत शिक्षकों के नियुक्ति पत्र स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त कर संबंधित शिक्षक को उपलब्ध कराते हुए मूल्यांकन कार्य हेतु विरमित करना सुनिश्चित करें।

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा

बिहार बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले मैट्रिक और इंटर रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। मार्च माह के अंत में मैट्रिक व इंटर दोनों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे।

इस तरह देख सकते हैं अपना परिणाम

  • सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

पिछले साल 29 मार्च को आए थे नतीजे

इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1317846 छात्र और मैट्रिक परीक्षा के लिए 1512963 स्टूडेंट ने पंजीकरण कराया था। बता दें, पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे।

UP Board Exam 2026: परीक्षा ड्यूटी से गायब टीचर हो सकते हैं निलंबित, लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ बोर्ड की जीरो टॉलरेंस नीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।