BSEB Class 10th Answer Key 2026: बोर्ड ने जारी की 10वीं कक्षा की आंसर की, 13 मार्च शाम 5 बजे तक दर्ज करें आपत्तियां

BSEB Class 10th Answer Key 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद आज 10वीं कक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र इस पर 13 मार्च को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 8:01 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड ने यह आंसर की सिर्फ ऑब्जेक्टिव सवालों के लिए जारी की है।

BSEB Class 10th Answer Key 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक या 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने यह आंसर की सिर्फ ऑब्जेक्टिव सवालों के लिए जारी की है। बीएसईबी बिहार के मुताबिक, विषय विशेषज्ञ की एक टीम को सभी विषयों की आंसर की तैयार करने का काम सौंपा गया था, ताकि छात्रों के दिए गए जवाबों को जांचा जा सके। ये आंसर की बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।

बिहार बोर्ड ने कहा, “बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की आंसर की के बारे में अगर किसी छात्र, शिक्षक या अभिभावक को कोई आपत्ति है, तो वे 13 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट https://biharboardonline.com या http://objmatric.biharboardonline.com पर “Register object regarding Answer Key Matric Exam 2026” लिंक पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।” समिति ने यह भी सूचित किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद जरूरी होने पर संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। बीएसईबी 10वीं कक्षा की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुई थी, जिसमें एक लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

यहां से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की


बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा की अस्थायी आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब 'BSEB Class 10th Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

28 फरवरी को जारी हुई थी 12वीं आंसर की

बिहार बोर्ड ने 28 फरवरी को 12वीं या इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की आंसर की जारी की। इंटरमीडिएट एनुअल (थ्योरेटिकल) परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव सवालों के लिए आंसर की लिंक एक्टिव कर दिया गया था। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के सभी थ्योरेटिकल सब्जेक्ट्स के लिए आंसर की का PDF जारी किया गया था। इस पर आपत्ति जमा करने की डेडलाइन 6 मार्च को शाम 5 बजे खत्म हुई है।

Bihar Board 9th-11th Exam 2026 Dates: 16 और 18 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाओं की पूरी डीटेल यहां देखें, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।