CA Results 2026 May Session: मई 2026 सत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा देने वाले ढेरों परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर किए गए दावे के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज सीए फाइनल परीक्षा मई 2026 के सत्र का परिणाम आज घोषित कर सकता है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जब यूजर्स ने आईसीएआई परीक्षार्थी पोर्टल से जुड़े एक संदिग्ध सिक्योरिटी ब्रीच के दावों को उजागर किया।
यह चर्चा तब शुरू हुई जब "डार्क वेब इन्फॉर्मर" नाम के एक अकाउंट के पोस्ट में दावा किया गया कि "जोविको" नाम का एक थ्रेट एक्टर आईसीएआई परीक्षार्थी पोर्टल पर फुल रिमोट कोड एग्जिक्यूशन (RCE) और सुपरएडमिन एक्सेस का दावा कर रहा था। पोस्ट के मुताबिक, एक्टर ने आईसीएआई की परीक्षा व्यवस्था से जुड़े 200,000 से ज्यादा रिकॉर्ड्स तक एक्सेस का दावा किया।
हालांकि, इसी पोस्ट में दावा के अपुष्ठ होने के साथ ही यह भी बताया गया है कि धमकी देने वाले ने कथित तौर पर सिर्फ एक सैंपल लिंक दिया था। इसमें यह भी कहा गया है कि डाटा कथित तौर पर बिक्री के लिए नहीं दिया जा रहा था। सार्थक सिद्धांत द्वारा पोस्ट शेयर करने और CERT-In को टैग करने के बाद इस मुद्दे ने और ध्यान खींचा, जिसमें सवाल किया गया कि क्या अधिकारी इस मामले पर ध्यान दे रहे हैं।
डाटा लीक के इन दावों पर अभी तक, न तो आईसीएआई और न ही CERT-In ने परीक्षार्थी पोर्टल में किसी भी ब्रीच की सार्वजनिक पुष्टि की है। ऐसा कोई ऑफिशियल बयान भी नहीं आया है जिससे पता चले कि परीक्षा रिकॉर्ड, आंसर शीट, मार्क्स या स्टूडेंट डेटा से कॉम्प्रोमाइज किया गया है। ये दावे ऐसे समय में सामने आए हैं, जब हजारों सीए उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आईसीएआई द्वारा रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद परीक्षार्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
सीए फाइनल मई 2026 रिजल्ट : कैसे डाउनलोड करें