NEET UG 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए ने छात्रों को दिए दो विकल्प, परीक्षार्थी अब बिना बैंक डीटेल के डाउनलोड करें हॉल टिकट

NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अब परीक्षार्थियों को बैंक डीटेल देना जरूरी नहीं होगा। एनटीए ने 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले यह बड़ी राहत छात्रों को दी है। इससे पहले कई छात्रों ने एनटीए के इस कदम पर कड़ी नराजगी जाहिर की थी

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 10:17 AM
एनटीए ने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 2 नए विकल्प दिए हैं।

NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी 2026 रीएग्जाम 21 जून रविवार को देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लेकिन कई उम्मीदवार बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्म नहीं हो पाने की वजह से नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। अब एनटीए ने इस नियम में ढील देने की घोषणा की है। इस संबंध में एनटीए ने नया पब्लिक नोटिस जारी किया है, जिसमें परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। अब जो परीक्षार्थी बैंक डीटेल दे सकते हैं, वे भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अन्य परीक्षार्थी बिना बैंक डीटेल के भी नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने कहा कि नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए परीक्षार्थी जितनी जल्दी हो सके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 21 जून 2026 को होगी। नीट यूजी एडमिट कार्ड 14 जून को लाइव कर दिए गए थे। अब तक करीब 16 लाख उम्मीदवार इसे डाउनलोड भी कर चुके हैं। लेकिन कई उम्मीदवारों को बैंक डिटेल्स अपडेट करने में दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण उनका एडमिट कार्ड अटका हुआ था। इसी परेशानी को देखते हुए अब एनटीए ने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 2 नए विकल्प दिए हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दो विकल्प


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नोटिफिकेशन के अनुसार, कई कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि वे किन्हीं वजहों से अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उन्हें नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है। एनटीए ने अब इस पर एक्शन लेते हुए व्यवस्था दी है कि परीक्षा की फीस रिफंड प्रक्रिया के लिए बैंक डिटेल्स जरूरी हैं, लेकिन इसके चक्कर में किसी का एडमिट कार्ड नहीं रोका जाएगा। नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन करते ही स्क्रीन पर 2 विकल्प मिलेंगे :

पहला विकल्प : मैं अभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहता हूं और परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स की समीक्षा और पुष्टि बाद में पूरी करूंगा।

दूसरा विकल्प : मैं परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए अभी अपने बैंक विवरण की समीक्षा और पुष्टि करना चाहता हूं और फिर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ूंगा।

इसका मतलब है कि अगर आपके पास अभी बैंक डिटेल्स नहीं हैं तो पहला ऑप्शन चुनकर सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिफंड का प्रोसेस आप बाद में पूरा कर सकते हैं। इससे नीट यूजी 2026 के लिए आपकी एलिजिबिलिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नीट यूजी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘NEET UG 2026 Admit Card Download’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आने वाले 2 ऑप्शन्स में से अपनी सुविधा के अनुसार पहला या दूसरा ऑप्शन चुनें।
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत के लिए है हेल्पलाइन

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल करें या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेजें।

UGC NET Admit card 2026: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, आधिकारिक वेबसाइट से लॉगइन क्रेडेंशियल डाल कर डाउनलोड करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।