CAG-ICSSR Research Article Competition: सीएजी के कॉम्पिटीशन में 1.25 लाख रुपये जीतने का मौका, यूजी और पीजी छात्र कर सकते हैं आवदेन

CAG-ICSSR Research Article Competition: देश के ऑडिटर सीएजी ने आईसीएसएसआर के साथ मिलकर एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। इसमें स्नातक और परास्नातक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के पास एक करोड़ रुपये जीतने का मौका होगा। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 12:06 PM
इस कॉम्पिटिशन में कुल लगभग 1 करोड़ रुपये की इनाम राशि जीतने का मौका मिलेगा।

CAG-ICSSR Research Article Competition: देश के कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) ने इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) के साथ मिलकर सीएजी-आईसीएसएसआर रिसर्च आर्टिकल कॉम्पिटिशन शुरू करने की घोषणा की है। इस कॉम्पिटिशन में कुल लगभग 1 करोड़ रुपये की इनाम राशि जीतने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता को सीएजी कार्यालय प्रायोजित कर रहा है। यह शोध आधारित प्रतियोगिता है, जिसमें स्नातक और परास्नातक छात्र हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों को पब्लिक फाइनेंस, फिस्कल गवर्नेंस और डेटा एनालिसिस में पूर्व निर्धारित सीमित शब्दों में अपने निबंध जमा करने होंगे।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को अपने रिसर्च आर्टिकल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 31 अगस्त और राष्ट्रीय स्तर के 30 सितंबर तक जमा करने होंगे। सभी उम्मीदवारों को अपने रिसर्च आर्टिकल पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में जमा करने होंगे। यह प्रतियोगिता कई चरणों में होगी। शोध लेख जमा करने की डेडलाइन के बाद, सभी एंट्रीज को विशेषज्ञ समिति द्वारा ब्लाइंड रिव्यू प्रोसेस के जरिए स्क्रीन और इवैल्यूएट किया जाएगा। इसमें समीक्षक लेखकों की पहचान जाने बिना सभी शोध पत्रों का मूल्यांकन करेंगे। इसके आधार पर, राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर टॉप तीन रिसर्च आर्टिकल चुने जाएंगे। इस प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त संस्थानों में अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) या डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में शामिल छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

प्रतियोगिता का मकसद

इस पहल का मकसद छात्रों को पब्लिक फाइनेंस, फिस्कल गवर्नेंस और डेटा एनालिसिस में अध्ययन की योग्यता विकसित करने के लिए बढ़ावा देना है। साथ ही, युवा शोधार्थियों के बीच सरकारी ऑडिटिंग, जवाबदेही और तथ्य आधारित योजना नियोजन के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है। इस प्रतियोगिता से छात्रों को जरूरी पब्लिक पॉलिसी और गवर्नेंस के मुद्दों पर अपने सुझाव देने के साथ-साथ अपनी रिसर्च स्किल्स दिखाने का मौका मिलने की उम्मीद है।

रिसर्च टॉपिक

छात्र नीचे दिए गए किसी भी विषय पर अपने रिसर्च आर्टिकल लिख सकते हैं:


  • फिस्कल फेडरलिज्म और गवर्नेंस
  • सोशल सेक्टर पर खर्च
  • स्किलिंग, एम्प्लॉयमेंट और माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs)
  • शहरी और ग्रामीण लोकल बॉडीज को मजबूत बनाना

शोध लेख के लिए निर्देश

आर्टिकल पीडीएफ फॉर्मेट में जमा करना होगा।

यूजी और पीजी छात्र : 4,000-5,000 शब्द

डॉक्टरेट छात्र : 5,000-6,000 शब्द

ऑफिशियल गाइडलाइन्स के अनुसार, रिसर्च पेपर में ये चीजें होनी चाहिए :

  • इंट्रोडक्शन
  • कॉन्सेप्चुअल और थ्योरेटिकल बैकग्राउंड
  • प्रॉब्लम का स्टेटमेंट
  • ऑब्जेक्टिव्स
  • मेथडोलॉजी
  • डेटा एनालिसिस और फाइंडिंग्स
  • डिस्कशन
  • कनक्लूजन
  • पॉलिसी सजेशन्स और फ्यूचर रिकमेंडेशन्स

चयन प्रक्रिया

इस प्रतियोगिता का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा। विशेषज्ञ समिति बिना लेखकों की पहचान जाने सभी शोध लेखों का मूल्यांकन करेगी। इसके आधार पर राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर टॉप तीन रिसर्च आर्टिकल चुने जाएंगे।

पुरस्कार राशि

स्टेट लेवल

पहला पुरस्कार : Rs 75,000

दूसरा पुरस्कार : Rs 50,000

तीसरा पुरस्कार : Rs 25,000

नेशनल लेवल

पहला पुरस्कार : Rs 1,25,000

दूसरा पुरस्कार : Rs 1,00,000

तीसरा पुरस्कार : Rs 75,000

UP Board: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करके प्रिंसिपल बांटेंगे हॉल टिकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।