Get App

आंध्र प्रदेश के कारपेंटर की बेटी दुनिया के पहले 'All-Girls Lunar Mission' के लिए चुनी गईं, जानिए कौन हैं 14 साल की कंदुला जेसी

आंध्र प्रदेश के धवलेश्वरम के एक कारपेंटर की बेटी हैं कंदुला जेसी। मात्र 14 साल की उम्र में कंदुला एक ऐतिहासिक स्पेस मिशन में जगह बनाने में सफल रही हैं। कंदुला को मिशन शक्तिसैट के लिए चुना गया है, जो दुनिया का पहला 'All-Girls Lunar Mission' है। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 5:43 PM
आंध्र प्रदेश के कारपेंटर की बेटी दुनिया के पहले 'All-Girls Lunar Mission' के लिए चुनी गईं, जानिए कौन हैं 14 साल की कंदुला जेसी
शक्तिसैट मिशन STEM शिक्षा और अंतरिक्ष पेशेवरों के एक समूह द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कहते हैं, ‘सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती’। आंध्र प्रदेश के धवलेश्वरम की कंदुला जेसी पर भी ये बात सही बैठती है। महज 14 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है, उसकी वजह से हर कहीं उनकी चर्चा की जा रही है। कंदुला को ऐतिहासिक स्पेस मिशन शक्तिसैट के लिए चुना गया है। यह दुनिया का पहला ग्लोबल ऑल-गर्ल्स लूनर क्यूबसैट मिशन है।

इस मिशन की ट्रेनिंग 23 अगस्त को नई दिल्ली में शुरू होगी। छात्रों का बनाया हुआ लूनर क्यूबसैट 11 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। उन्हें उम्मीद है कि यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) में करियर और भविष्य में लूनर एक्सप्लोरेशन की ओर पहला कदम होगा।

दुनिया का पहला ग्लोबल ऑल-गर्ल्स लूनर मिशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें