CBSE 10th-12th Board Exam 2026: एक विषय के कंपार्टमेंट को पास करने के लिए मिलेंगे इतने मौके, जानें क्या है सीबीएसई का ये नया नियम

CBSE 10th-12th Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा दे रहे छात्रों के अगर किसी एक विषय में कंपार्टमेंट लगता है, तो उसे पास करने के लिए छात्रों को अब तीन मौके दिए जाएंगे। बोर्ड ने इस बारे में अपने परीक्षा नियमों में पहले ही बता दिया है। इसका मकसद छात्रों के परीक्षा के तनाव को कम करना है

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मेन बोर्ड एग्जाम में एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं।

CBSE 10th-12th Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों पर बोर्ड परीक्षा का तनाव कम करने के लिए बड़ी राहत दी है। एक या दो विषयों में असफल रहने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए तीन मौके मिलेंगे। बोर्ड ने इस साल परीक्षा के नियमों में इस पर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मेन बोर्ड एग्जाम में एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं। बोर्ड छात्रों को कम्पार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए जुलाई/अगस्त, मार्च/अप्रैल और जुलाई/अगस्त (अगले साल) में तीन मौके मिलेंगे।

तीन अवसर मिलने के बावजूद अगर छात्र फेल हुए विषय को पास नहीं कर पाता है, तो उसे अगले मेन बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। इसके लिए उसे प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में फॉर्म भरना पड़ेगा और सभी विषयों की परीक्षाएं देनी होंगी। परीक्षा का सिलेबस मुख्य परीक्षा जैसा ही रहता है। ज्यादातर मामलों में छात्रों को सिर्फ थ्योरी परीक्षा देनी होती है। अगर कोई छात्र प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट में फेल हो गया है, तो थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम दोबारा देने होंगे।

10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में पहला मौका

बता दें, सीबीएसई बोर्ड ने इस साल से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की है। ऐसे में किसी छात्र का अगर को मुख्य परीक्षा में किसी विषय में कंपार्ट लगता है, तो उन्हें पहला अवसर मई में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में मिलेगा। इन छात्रों को दूसरा अवसर जुलाई में आयोजित परीक्षा में और तीसरा अगले साल की मुख्य परीक्षा में दिया जाएगा।

जुलाई में होगी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई जुलाई में कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। किसी विषय में कंपार्टमेंट आने पर छात्र उस विषय की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस परीक्षा में भी असफल छात्र को दूसरा मौका अगले वर्ष की मुख्य बोर्ड परीक्षा में दिया जाएगा। ऐसे छात्र जो इस दूसरे प्रयास में भी सफल नहीं होते, उन्हें तीसरा और अंतिम अवसर अगले वर्ष जुलाई में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में मिलेगा।


11वीं में प्रोविजनल प्रवेश पर भी दी व्यवस्था

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को एक और राहत देने का फैसला किया है। जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में असफल रहते हैं, उन्हें 11वीं कक्षा में प्रवेश दिया जा सकेगा। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि ऐसे छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रोविजनल प्रवेश दे सकते हैं। इन छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। यदि विद्यार्थी दूसरी परीक्षा में भी उत्तीर्ण नहीं होते हैं, तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।

UP Board Exam 2026: फर्जी न्यूज चलाने वाले 4 यूट्यूब चैनलों के खिलाफ यूपी बोर्ड की सख्त कार्रवाई, बोर्ड सचिव की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।