सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 के रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं उन छात्रों ने सीबीएसई का सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 दिया है।
इस साल कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री एग्जाम 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई को आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाए केवल 15 जुलाई को हुईं थी।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए ये उम्मीद किया जा रहा है कि सीबीएसई रिजल्ट को अगस्त के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित किए जा सकते हैं। सीबीएसई हर साल जुलाई में 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं कराता है और इनके नतीजे आमतौर पर अगस्त के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित कर दिए जाते हैं। हालांकि, 2020 और 2021 में कोरोना महामारी की वजह से रिजल्ट आने में देरी हुई थी। पिछले दो सालों यानी 2023 और 2024 में परिणाम अगस्त की शुरुआत में ही जारी कर दिए गए थे।
कब जारी हो सकता है रिजल्ट
2024 में सीबीएसई की 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 5 अगस्त को और 12वीं का रिजल्ट 2 अगस्त को जारी किया जाएगा। इससे पहले 2023 में भी 10वीं का रिजल्ट 4 अगस्त और 12वीं का रिजल्ट 1 अगस्त को आया था। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए इस साल भी नतीजे अगस्त की शुरुआत में आने की उम्मीद है। पिछले साल रिजल्ट जारी करने को देखते हुए ये उम्मीद किया जा रहा है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे 1 से 10 अगस्त 2025 के बीच घोषित किए जा सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी परिणाम अगस्त के पहले या दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 में 13 मई को घोषित किया गया था। कक्षा 12वीं में कुल पास परसेंटेज 88.39% था, जिसमें लड़कियों का प्रतिशत 91.25% और लड़कों का 85.31% रहा। कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66% था, जिसमें लड़कियों ने 95% अंक प्राप्त किए, जबकि लड़कों का प्रतिशत 92.63% था।