CSIR NET Admit Card 2025: जारी हुए एडमिट कार्ड, 28 जुलाई को होगी परीक्षा

CSIR NET Admit Card 2025: अभ्यर्थी CSIR UGC NET की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 11:27 PM
Story continues below Advertisement

CSIR UGC NET Admit Card 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जुलाई 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अभ्यर्थी CSIR UGC NET की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी विषयों के लिए परीक्षा 28 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में दाखिले के लिए होता है। ये परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विज्ञान विषयों में सहायक प्रोफेसर बनने के योग्य होंगे।

28 जुलाई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा आयोजित सीएसआईआई यूजीसी नेट परीक्षा 28 जुलाई, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक लाइफ साइंस, अर्थ/एटमॉस्फेयर/ओशियन एंड प्लेनेटरी साइंस की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट में छात्र दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक परीक्षा देंगे।

कैसे करें CSIR NET एडमिट कार्ड डाउनलोड


  • csirnet.nta.ac.in पर जाएं
  • अब आप “CSIR UGC NET July 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना एप्लिकेशन नंबर, date of birth और Security pin की डिटेल भरिए
  • अब आप डिटेल सबमिट करिए
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा - इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लीजिए

इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा, इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड में अपने नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि व समय और परीक्षा केंद्र की सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें, ताकि समया या स्थान को लेकर कोई कंन्फ्यूजन न रहे। अभ्यर्थी परीक्षा के निर्धारित समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें, क्योंकि देर होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

LNMU Part 3 Result 2025: नंबर देख छात्रों के उड़े होश, किसी कोमिले 100 में से 106 तो किसी के 50 में से आए 85

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।