CBSE 10th Class Compartment Result 2025 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 51.04% है। जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 47.41% रहा।
लड़कियों ने लड़कों से 3.63% बेहतर प्रदर्शन किया है। ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। CBSE कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई, 2025 को और कक्षा 12वीं की परीक्षा 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और कुछ अन्य सब्जेक्ट्स के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किए गए थे।
सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024-25 की बोर्ड परीक्षा के सिलेबस के आधार पर ली गई थी। पिछले साल 12वीं के कंपार्टमेंट परिणाम 2 अगस्त और 10वीं के 5 अगस्त को जारी किए गए थे। CBSE के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट अभी छात्र केवल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ही वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। CBSE कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड कुल 1,43,648 छात्रों में से 1,38,898 उपस्थित हुए। उसमें से 67,620 छात्र पास हुए। इससे पासिंग प्रतिशत 48.68 फीसदी हो गया। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 51.04% और छात्रों का 47.41 प्रतिशत रहा।
CBSE Supplementary Result 2025 ऐसे करें चेक
स्टेप 1- CBSE परीक्षा का रिजल्ट चेक के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 'Supplementary Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपनी क्लास (10वीं ) चुनें।
स्टेप 4- फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि जैसी डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5- अब submit बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट अब आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6- इसके बाद रिजल्ट को PDF में सेव करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास लें।