Get App

CBSE 10th Result 2026: कल आ रहा है सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट? जानें इस दावे का क्या है सच

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस साल बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पहले जारी कर सकता है। इन खबरों के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम 14 अप्रैल को आ जाएगा। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 2:44 PM
CBSE 10th Result 2026: कल आ रहा है सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट? जानें इस दावे का क्या है सच
बोर्ड इस साल से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था की शुरुआत करने जा रहा है।

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ये अहम और बड़ा अपडेट है। मीडिया खबरों और सोशल मीडिया अपडेट्स में दावा किया जा रहा है कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 12वीं कक्षा के परिणाम से पहले जारी कर देगा। वायरल खबरों के मुताबिक, बोर्ड इस साल से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था की शुरुआत करने जा रहा है। ये परीक्षा 15 मई से आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए सीबीएसई बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। इन दावों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 14 अप्रैल, 2026 यानी कल जारी हो सकता है।

सीबीएसई बोर्ड ने सेकेंडरी औरी सीनियर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम को लेकर किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में सीबीएसई बोर्ड अधिकारी के हवाले से 10वीं का परिणाम अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जारी होने की बात कही जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय और बोर्ड मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि परिणाम का टारगेट फिक्स किया गया है, उसी के मुताबिक घोषित किया जाए। सीबीएसई अधिकारी के मुताबिक उसके बाद दसवीं में दूसरे बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी। 10वीं में दूसरे बोर्ड की परीक्षाएं 15 मई के आसपास शुरू हो सकती हैं।

हालांकि, 12वीं कक्षा का रिजल्ट बाद में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे। लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स Roll Number की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई 10वीं कक्षा के छात्र results.cbse.nic.in के अलावा cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in, umang.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं और 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थीं। इस साल लगभग 25 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी।

कैसे चेक कर पाएंगे सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें