CBSE 10th Second Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा कल, 15 मई 2026 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या जो अपने पहले बोर्ड परीक्षा के नंबरों में सुधार करना चाहिते हैं। यह नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू की गई है, ताकि छात्रों पर से परीक्षा का तनाव कम किया जा सके और उन्हें अपने अंकों में सुधार करने का एक और मौका मिले।
एनईपी 2020 के तहत, अब छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। सीबीएसई ने नई नीति के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दो बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की है। इस नीति के तहत पहली बोर्ड परीक्षा (Phase 1) 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था।
खास बात यह है कि मुख्य बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों का बैठना अनिवार्य था। लेकिन दूसरी बोर्ड परीक्षा में केवल वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने फरवरी की पहली परीक्षा दी थी और पास हुए हैं (या कंपार्टमेंट आई है)। वे ही इसमें सुधार के लिए बैठ सकते हैं। जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, उन्हें इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दूसरी बोर्ड परीक्षा छात्र अधिकतम तीन शैक्षणिक विषयों (जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान या भाषा) में अपने अंक सुधारने के लिए दे सकते हैं। दोनों परीक्षाओं में से जिस भी विषय में छात्र के अधिक अंक होंगे, उन्हें ही फाइनल मार्कशीट में गिना जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम जून 2026 के अंत तक आने की उम्मीद है। इसके नंबर छात्रों की अंतिम मार्कशीट में अपडेट होंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी।
रिपोर्टिंग टाइम : छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे तक पहुंच जाना होगा।
परीक्षा पैटर्न : सभी पेपर एक ही शिफ्ट में होंगे (10:30 AM – 01:30 PM)।
उद्देश्य : छात्र अधिकतम तीन विषयों (जैसे- विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं) में अपने स्कोर को बेहतर बनाने के लिए इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
परिणाम : दोनों परीक्षाओं (फरवरी और मई) में से जिसमें भी बेहतर अंक आएंगे, उन्हें ही फाइनल मार्कशीट में जोड़ा जाएगा।
सीबीएसई 10वीं दूसरा बोर्ड एग्जाम 2026 डेट शीट
15 मई, 2026 मैथेमेटिक्स बेसिक, मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड
16 मई, 2026 इंग्लिश कम्युनिकेटिव. इंग्लिश लैंग्वेज और लिटरेचर
19 मई, 2026 हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल तेलुगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, ओडिया, असमिया, कन्नड़, अरबी, वगैरह
20 मई, 2026 पेंटिंग, संस्कृत, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस