CBSE Class 12 Result 2026 Soon: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट अब जल्द, DigiLocker और UMANG पर यूं करें चेक

CBSE Class 12 Result 2026 Soon: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। छात्र अपनी मार्कशीट आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए डिजिलॉकर और उमंग ऐप का उपयोग किया जा सकता है। सीबीएसई इंटरमीडिएट रोल नंबर की मदद से स्टूडेंट्स कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट और मार्कशीट देख सकेंगे

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
CBSE Class 12 Result 2026 Soon: छात्र अपने मोबाइल से SMS भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के 18 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम यानी डिजिटल मूल्यांकन पद्धति अपनाई गई है, जिससे परिणाम पहले की तुलना में जल्दी आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नतीजे अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक घोषित किए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस साल बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आधुनिक तकनीकी का सहारा लिया है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया न केवल सटीक हुई है बल्कि इसमें लगने वाले समय में भी कमी आई है। 15 अप्रैल को 10वीं के नतीजे घोषित किए जाने के बाद अब सबकी नजरें 12वीं के रिजल्ट पर टिकी हैं।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट


रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक से बचने के लिए डिजिलॉकर एक सुरक्षित और आसान विकल्प है:

विजिट करें: डिजिलॉकर की वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।

लॉगिन: अपने Aadhaar नंबर या मोबाइल नंबर और 6-अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।

शिक्षा सेक्शन: डैशबोर्ड पर 'Education' सेक्शन में जाकर 'Central Board of Secondary Education' चुनें।

डिटेल्स भरें: 'Class XII Marksheet' का चयन करें और अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर व एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

डाउनलोड: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

UMANG ऐप के जरिए ऐसे देखें नतीजे

अपने फोन में उमंग ऐप इंस्टॉल करें और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।

सर्च बार में CBSE टाइप करें और CBSE 12th Results चुनें।

अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।

रिजल्ट दिखने पर उसे सेव और डाउनलोड करें।

SMS सेवा

छात्र अपने मोबाइल से SMS भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें CBSE12 <रोल नंबर> फॉर्मेट में मैसेज भेजकर परिणाम मंगाने की सुविधा मिलती है। आपको बता दें कि सीबीएसई में पास होने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। अगर कोई छात्र एक या दो अंकों से पीछे रहता है, तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स दे सकता है। बोर्ड 9-पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम (A1 से E) का पालन करता है। उत्तीर्ण छात्रों के शीर्ष 1/8 समूह को A1 ग्रेड दिया जाता है, जबकि अनुत्तीर्ण होने वालों को 'E' ग्रेड मिलता है।

UK Board 10th-12th Result 2026: कम नंबरों से न हों परेशान, ये ऑप्शन बचा सकते हैं आपका साल और नंबर बढ़ाने में भी आएंगे काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।