CBSE 12th Result 2026 Date: 12वीं का रिजल्ट मई में इस दिन होगा जारी, जानें रिजल्ट देखने के ठिकाने और फेल छात्रों के पास क्या होगा विकल्प

CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। यह जानकारी हाल ही में परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी थी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आइए जानें परीक्षा में फेल छात्रों के पास क्या विकल्प होगा

अपडेटेड May 09, 2026 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement
छात्रों का परिणाम मई के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा।

CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 10 अप्रैल 2026 को परीक्षा खत्म होने के बाद से लगातार छात्रों के रिजल्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर स्थिति साफ की थी। उन्होंने बताया था कि 12वीं कक्षा के रिजल्ट में कोई देरी नहीं हुई है। छात्रों का परिणाम मई के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक भारद्वाज ने कहा कि ऑनलाइन मार्किंग व्यवस्था की वजह से कॉपियों के मूल्यांकन में कोई देरी नहीं हुई है। सारी प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर चल रही है। लेकिन, मीडिया में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में 10 मई से 15 मई के बीच जारी हो सकते हैं।

रिजल्ट देखने के ठिकाने

बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव करेगा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर की ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा, एसएमसएस, उमंग एप और आईवीआरएस के जरिए भी छात्र अपना परिणाम जान सकेंगे।

सोशल मीडिया पर अफवारों का बाजार गर्म

इस बीच, सोशल मीडिया पर सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर हलचल बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया गया है कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 11 मई को जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यही नहीं, कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने यह भी दावा किया कि हंतावायरस को लेकर बनी परिस्थितियों की वजह से रिजल्ट में देरी हो सकती है। मगर, इन दावों की किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।


सीबीएसई 12वीं फेल छात्रों के पास होंगे ये विकल्प

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में किसी कारण से अगर कोई छात्र सफल नहीं हो पाता, तो भी स्ट्रेस न लें। सीबीएसई ऐसे छात्रों को अपना साल बर्बाद होने से बचाने के मौके देता है :

कंपार्टमेंट परीक्षा : अगर स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल है तो वह ‘सप्लीमेंट्री’ या कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। ये परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई में होती हैं और इनका रिजल्ट अगस्त तक आ जाता है, जिससे उसी साल कॉलेज एडमिशन मिल सकता है।

इम्प्रूवमेंट एग्जाम : अगर आप पास तो हैं लेकिन नंबरों से खुश नहीं हैं तो अगले साल या उसी साल कुछ विषयों में नंबर बढ़ाने के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं।

NIOS (ओपन बोर्ड): अगर आप सीबीएसई से दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) बेहतरीन विकल्प है। यहां ‘ऑन डिमांड’ परीक्षा की सुविधा मिलती है।

रिजल्ट के बाद करा सकते हैं री-इवैलुएशन

अपने नंबर देखने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम हैं, तो वह अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच करा सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इन ऑप्शंस से कई बार नंबर कम भी हो जाते हैं :

  • अंकों का वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।
  • अपनी आंसर-शीट की फोटोकॉपी मंगवा सकते हैं।
  • खास सवालों की दोबारा जांच (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा में पहन सकते हैं कलावा और धार्मिक चिह्न, जानें 11 मई से शुरू हो रही परीक्षा में एनटीए ने किन चीजों की दी है इजाजत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।