CBSE Class 12th result date 2026: अटकलें तेज, क्या अप्रैल में ही आएंगे 12वीं के भी नतीजे? जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Class 12th result date 2026: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्र अपने रिजल्ट के लिए आस लगाए बैठे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10वीं की तरह बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी अनुमान से पहले जारी कर सकता है। आइए जानें सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बारे में ताजा अपडेट क्या इशारा कर रहे हैं

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है।

CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र रिजल्ट की आस लगाए बैठे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अनुमान से पहले 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर संकेत दिया था कि साल 2026 एक अलग शैक्षिक वर्ष साबित होगा। कई नए बदलाव लागू करने के साथ ही बोर्ड ने 12वीं कक्षा में ऑन लाइन मार्किंग सिस्टम लागू किया है। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी अप्रैल में ही जारी कर देगा।

सोशल मीडिया, स्कूल, छात्र और अभिभावक सब यही कयास लगा रहे हैं कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने इस साल जिस तेजी से प्रक्रिया पूरी की है, उसे देखते हुए अप्रैल के अंत तक नतीजों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस साल 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

30 तारीख को अप्रैल का अंतिम कामकाजी दिन

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन डेट को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। बोर्ड का लक्ष्य है कि मई में शुरू होने वाले यूनिवर्सिटी एडमिशन से पहले स्टूडेंट्स के हाथ में उनकी मार्कशीट हो। अप्रैल का अंतिम कामकाजी दिन होने के नाते अनुमान जताया जा रहा है  कि बोर्ड 30 तारीख को छात्रों को उनकी मेहनत का फल दे सकता है।

क्या कहते हैं ट्रेंड्स?

आमतौर पर देखा गया है कि सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों के बीच ज्यादा लंबा अंतर नहीं रहता है। इस साल 15 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 12वीं का काम भी अंतिम चरण में है। मीडिया रिपोर्ट्स में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काफी पहले पूरा हो चुका है और डेटा अपलोडिंग का काम लगभग खत्म है।


डिजिलॉकर और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर

सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। results.cbse.nic.in के अलावा, डिजिलॉकर पर भी मार्कशीट लाइव की जाएगी। डिजिलॉकर पर ‘Coming Soon’ आते ही समझ जाइएगा कि बोर्ड की तकनीकी टीम ने सर्वर पर डेटा सेट कर दिया है। अगर 30 अप्रैल को रिजल्ट आता है तो स्टूडेंट्स सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इसकी उम्मीद कर सकते हैं।

12वीं के छात्र तैयार रखें ये 3 जानकारियां

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे अहम चीज है एडमिट कार्ड। इन्हें किसी सुविधाजनक जगह पर नोट कर लें, ताकि अंतिम समय की बेचैनी से बच सकें। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपके पास ये 3 डिटेल्स होनी चाहिए:

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी

फर्जी खबरों और चैनल से दूर रहें

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के फर्जी नोटिस वायरल होने लगते हैं। बोर्ड सचिव ने हमेशा सलाह दी है कि स्टूडेंट्स केवल cbse.gov.in पर दी गई जानकारी को ही सही मानें।

ICSE ISC Result 2026: इसी हफ्ते मिल जाएगा 10वीं-12वीं छात्रों को मेहनत का फल, सीआईएससीई जारी करने वाला है रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।