CBSE 12th Result 2026: बोर्ड परीक्षा का समय ऐसा होता है, जिसमें छात्रों पर ही नहीं अभिभावकों पर भी काफी दबाव रहता है। इस समय में बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। लेकिन जमशेदपुर की अनुष्का ने अपने प्रदर्शन से इस सोच को गलत साबित किया है। सोशल मीडिया के अपने पैशन को जारी रखते हुए उन्होंने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में 95% नंबर हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है।
जमशेदपुर के चिनमय विद्यालय की छात्रा अनुष्का अपनी मेहनत के दम पर टॉपर्स की सूची में जगह बनाने में सफल रही हैं। सोशल मीडिया पर रील्स बनाना उनका पैशन है। उनका खुद का “oyee_anushka” नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिस पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उनकी रील्स पर लाखों की संख्या में व्यूज आते हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्होंने अपने पैशन और पढ़ाई के बीच संतुलन रखते हुए सफर जारी रखा।
रह विषय में शानदार रहे नंबर
आगे चलकर लॉ की पढ़ाई करने का सपना देख रहीं अनुष्का नंबर हर विषय में शानदार रहे हैं। उन्होंने इंग्लिश में 98, पॉलिटिकल साइंस में 99, साइकोलॉजी में 91, हिस्ट्री में 94 और फिजिकल एजुकेशन में 92 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही उन्हें थिएटर और अभिनय का भी बेहद शौक है और वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय सीखने की इच्छा रखती हैं। इसके अलावा उन्हें डांस, डिबेट और थिएटर पसंद है। इतना ही नहीं, वह योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।
आसान नहीं था पढ़ाई और सोशल मीडिया में संतुलन
सफलता में माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान
टाटा मोटर्स में कार्यरत पिता राजेश ठाकुर और हाउसवाइफ मां निशा का उनकी सफलता के पीछे बहुत बड़ा योगदान रहा है। अनुष्का बताती हैं कि उनके माता-पिता हर कदम पर उन्हें सपोर्ट करते हैं। यहां तक कि उनकी सोशल मीडिया रील्स भी उनके माता-पिता ही शूट करते हैं।
अनुष्का ने दिया सक्सेस मंत्र
आने वाली पीढ़ी के लिए अनुष्का ने एनसीईआरटी की किताबों पर फोकस करने का सक्सेस मंत्र दिया है। सुबह उठकर की पढ़ाई की आदत डालनी चाहिए, यूट्यूब लेक्चर आराम से देखने चाहिए और पढ़ाई के दौरान खुद से प्रश्न बनाकर तैयारी करनी चाहिए। आज अनुष्का उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो यह सोचते हैं कि सोशल मीडिया और पढ़ाई एक साथ नहीं चल सकते।