CBSE 12th Result 2026 TIME: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रिजल्ट और अन्य जरूरी डॉक्युमेंट को डिजीटल स्वरूप में सुरक्षित रखने वाले पोर्टल डिजीलॉकर ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने का संकेत दिया है। डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ‘कमिंग सून’ लिखकर आ रहा है। इसके बाद से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 आज या कल में जारी होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
बता दें, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कुछ समय पहले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि रिजल्ट पर काम तेजी से चल रहा है। मई के तीसरे हफ्ते तक छात्रों का परिणाम उनके हाथ में होगा। डिजीलॉकर पर ‘कमिंग सून’ लिखकर आना बता रहा है कि रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब किसी भी समय सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने औपचारिक तौर से कुछ नहीं कहा है।
नतीजे जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्अ के साथ अस्थायी मार्कशीट जारी करेगा, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं और तात्कालिक जरूरत के लिए इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद छात्रों के संबंधित स्कूलों को भेजी जाएगी।
ध्यान रहे, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट सीधे जारी कर देता है। इसके लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस या पहले से घोषणा नहीं करता है। इसके अलावा बोर्ड टॉपर छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा भी नहीं करता है। सीबीएसई बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल 18 लाख से अधिक छात्रों ने 7,574 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी।
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
डिजीलॉकर पर देखें 12वीं का रिजल्ट
जिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कम है, वहां के स्टूडेंट्स एक सिंपल टेक्स्ट भेजकर रिजल्ट पा सकते हैं।
फॉर्मेट : cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>