केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 12 के रीवैलुएशन और उत्तर पुस्तिका के सत्यापन का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। जिन स्टूडेंट ने मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को फिर से चेक करने या अंकों के रिवैलुएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उनके लिए ये रिजल्ट जारी किया गया है।
इसे देखने के लिए स्टूडेंट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपनी अपडेट मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट results.cbse.nic.in पर कक्षा 10 और 12 के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से लॉगइन कर सकते हैं।
इससे पहले, सीबीएसई ने 13 मई, 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित किए थे। बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया कि अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जून और जुलाई 2025 के बीच तीन चरणों में सत्यापन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्रदान करने और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित की थी।
मेन रिजल्ट में अपने मार्क्स से असंतुष्ट छात्रों के पास पुनर्मूल्यांकन और आंसर शीट के सत्यापन का विकल्प था। रिवैलुएशन प्रोसेस में एक अलग परीक्षक छात्र के मार्क्स की दोबारा जांच करते हैं। वहीं, वेरिफिकेशन में स्टूडेंट को मिले मार्क्स का टोटल किसी क्लेरिकल गलती के लिए चेक किया जाता है।
तीन चरणों में की गई रिवैलुएशन प्रक्रिया
उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी