Tamil Nadu SSLC, HSC Supplementary Results 2025 जल्द हो सकते हैं घोषित, tnresults.nic.in पर रखें नजर

तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय क्लास 10 और 12 के सप्लिमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। ये परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। पूरक परीक्षा परिणामों की राह देख रहे छात्रों को tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 9:44 PM
Story continues below Advertisement

Tamil Nadu SSLC, HSC Supplementary Results 2025: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) जल्द ही तमिलनाडु कक्षा 10 (SSLC) और कक्षा 12 (HSC) की पूरक परक्षा 2025 के नतीजे जल्द जारी कर सकता है। ये रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिणाम जुलाई 2025 के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है। छात्रों को अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए। बता दें कि जो स्टूडेंट मुख्य परिणाम में पास नहीं हो पाए थे, उन्हें अपने मार्क्स में सुधार के लिए पूरक परीक्षा देने का मौका मिलता है।

जुलाई के अंत तक घोषित हो सकते हैं रिजल्ट

निदेशालय की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक परिणाम जुलाई 2025 के अंत तक घोषित हो सकते हैं। छात्रों को अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in देखते रहना चाहिए। नतीजे इन वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जांगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम उन छात्रों के लिए थे जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या एक से ज्यादा विषयों में पास नहीं हो सके थे।

आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा

छात्रों को चाहिए कि रिजल्ट की तारीख से जुड़े सही अपडेट और घोषणाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। नवीनतम जानकारी के लिए सतर्क रहना और आधिकारिक पोर्टलों पर नजर रखना जरूरी है।

डिजिलॉकर पर भी होंगे उपलब्ध


सुविधा के लिए परिणाम एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे। परिणामों तक आसानी से पहुँचने के लिए छात्र अपना हॉल टिकट या प्रवेश पत्र अपने पास तैयार रखें।

ऐसे देखें SSLC, HSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025

  • tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएँ
  • TN SSLC पूरक परिणाम 2025 या TN HSC पूरक परिणाम 2025 पर क्लिक करें
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
  • परिणाम देखने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें
  • आगे के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें

ऐसा रहा था मेन रिजल्ट

  • TN SSLC परीक्षा में इस साल 9,13,084 छात्र शामिल हुए थे।
  • क्लास 12 की मुख्य परीक्षा के परिणाम 8 मई, 2025 को घोषित हुए थे जिसमें 95.03% छात्र पास हुए थे।
  • क्लास 10 की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट 16 मई, 2025 को घोषित किए गए थे।

Indian Army Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर होगा जारी, Direct Link से ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।