CBSE Board 2026 Exam Study Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के शैक्षिक सत्र 2025-26 की 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी मेहनत से जुटे हैं। हर किसी का सपना 90% से अधकि नंबर पाने का है। लेकिन 90% से अधिक नंबर पाने के लिए सिर्फ पढ़ाई पूरी होना काफी नहीं होता है। इसके लिए रणनीति बनाकर अपनी तैयारी करना जरूरी है। 90% से ज्यादा स्कोर करने के लिए न सिर्फ जल्दी तैयारी, बल्कि एक दमदार रणनीति जरूरी है। लगातार पढ़ाई, कॉन्सेप्ट की स्पष्टता और स्मार्ट रिवीजन टॉप स्कोर हासिल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां ऐसे ही कुछ स्मार्ट टिप्स दिए जा रहे हैं, जो अच्छे नंबर दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
