CBSE Board Exam 2026 Admit Card: जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

CBSE Board Exam 2026 Admit Card: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्युमेंट है। बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट अभी तक बोर्ड ने घोषित नहीं की है। आइए जानें कब तक आ सकते हैं प्रवेश पत्र

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड ने अभी तक प्रवेश पत्र जारी करने की कोई तारीख घोषित नहीं की है।

CBSE Bord Exam 2026 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे तमाम छात्र एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक प्रवेश पत्र जारी करने की कोई तारीख घोषित नहीं की है। साथ ही, बोर्ड लगातार छात्रों से लगतार सत्यापित स्रोत से आने वाली जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील करता रहा है, ताकि छात्र किसी तरह के फर्जीवाड़े में न फंस जाएं। बोर्ड जल्द ही प्रवेशपत्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर सकता है। आइए जानें बीते सालों के ट्रेंड बोर्ड के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट के बारे में क्या कहते हैं ?

क्यों जरूरी है एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड एग्जाम हॉल में एंट्री पास की तरह काम करता है। बिना वैध हॉल टिकट के छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसलिए, इस डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखना परीक्षा की तैयारी करने जितना ही जरूरी है।

पिछले साल 3 फरवरी को जारी हुए थे एडमिट कार्ड

सीबीएसई ने पिछले साल बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 3 फरवरी को जारी किए थे, जबकि परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुई थीं। इसी तरह की टाइमलाइन को फॉलो करते हुए, छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि इस साल भी उनका हॉल टिकट इसी समय के आसपास जारी किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा 2026 जरूरी बातें


  • छात्रों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में परीक्षा देने के लिए ले जाने वाला एक जरूरी दस्तावेज है।
  • छात्रों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • पिछले रुझानों से पता चलता है कि हॉल टिकट जल्द ही जारी किए जाएंगे।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग-अलग है।
  • रेगुलर छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते, उनके स्कूल हॉल टिकट जारी करेंगे।
  • वहीं, प्राइवेट उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड सीधे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • ‘मुख्य वेबसाइट’ पर क्लिक करें।
  • प्राइवेट उम्मीदवार के लिए CBSE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • विवरण जांचें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

रेगुलर छात्रों के लिए

रेगुलर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं कर सकते। प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • स्कूल प्रिंसिपल या परीक्षा समन्वयक स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।
  • छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से प्रिंटेड एडमिट कार्ड लेना होगा।
  • एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होने चाहिए, जिसके बिना इसे अमान्य माना जाएगा।

हॉल टिकट पर ये जानकारी है जरूरी

स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करना चाहिए :

  • नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • सब्जेक्ट के हिसाब से एग्जाम की तारीखें
  • कैंडिडेट की फोटो और सिग्नेचर

किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत स्कूल अथॉरिटी या सीबीएसई अधिकारियों को देनी चाहिए ताकि आखिरी समय में कोई दिक्कत न हो।

UP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षा में नहीं ले गए आधार कार्ड तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जान लें बोर्ड का नया नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।