CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव किए हैं। बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी पक्षों की दुविधाओं को दूर करने के लिए बोर्ड इनसे सीधे जुड़ने का फैसला किया है। इसके लिए सीबीएसई आज 11 बजे लाइव वेबकास्ट करने जा रहा है। सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के प्रिंसिपल को इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें उन्हें बोर्ड एग्जाम 2026 कराने के तरीकों पर एक लाइव वेबकास्ट में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस सेशन का मकसद तय प्रोग्राम के मुताबिक एग्जाम कराने और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के लिए गाइडलाइंस समझाना है।
बड़े पैमाने पर होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए बोर्ड हर साल परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को बदली हुई नीतियों और नए तरीकों के बारे में बताने के लिए इस तरह के प्रयास करता है। यह वेबकास्ट 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से दो घंटे के लिए होगा। इसे सीबीएसई के ऑफिशियल YouTube चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। स्कूल इस लिंक का इस्तेमाल करके या YouTube पर "BoardExams@CBSE" सर्च करके जुड़ सकते हैं।
भारत और विदेश के 26 देशों के 31,000 से अधिक सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों के छात्र 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भारत और विदेश में 8,074 से ज्यादा केंद्रों पर लगभग 46 लाख छात्र इस परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। बोर्ड हर साल परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए कई तरीके अपनाता है। वर्तमान सत्र के लिए, सीबीएसई ने तीन खास पहल शुरू की है :
क्लास 10 के लिए दूसरा बोर्ड एग्जाम
क्लास 10 के लिए साइंस और सोशल स्टडीज में प्रश्नपत्र का बंटवारा
बोर्ड ने कहा, "इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के लिए परीक्षा और मूल्यांकन केंद्रों के संबंध में ठोस योजना और उस पर सफलतापूर्वक अमल में लाने की जरूरत होती है। इसलिए, प्रोसेस में शामिल सभी अधिकारियों को बदली हुई योजनाओं और नए तरीकों के बारे में बताना जरूरी है।" स्कूलों को लाइव वेबकास्ट के लिए ये इंतजाम करने होंगे :
क्लास 9 से 12 के सभी टीचर और एग्जाम और इवैल्यूएशन के काम में शामिल स्टाफ को शामिल होना चाहिए और जरूरी इंस्ट्रक्शन नोट करने चाहिए। अगर कोई सवाल हो, तो वेबकास्ट से पहले या बाद में info.cbseexam@cbseshiksha.in पर ईमेल किया जा सकता है। इन्हें सेशन के दौरान एड्रेस किया जा सकता है। रीजनल डायरेक्टर (RDs) और रीजनल ऑफिस (ROs) अपने अधिकारियों के साथ वेबिनार में शामिल होंगे।
हर स्कूल को ASAR ऐप (गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध) पर ये डिटेल्स अपलोड करनी होंगी:
वेबकास्ट सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह (IAS) के कीनोट एड्रेस से शुरू होगा। बोर्ड ने भरोसा जताया कि इस सत्र से आने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 को आसानी से कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों को मदद मिलेगी।