CBSE Board Exams 2026: आज से शुरू होने रही है 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, 10 बजे के बाद परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इस साल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं कई बड़े और निर्णायक बदलावों के साथ होने जा रही हैं। भारत सहित 26 देशों में 45 लाख छात्र आज से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे।

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 9:51 AM
सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा हॉल में छात्रों को दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज सुबह 10.30 बजे से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने कई सख्त नियमों की घोषणा की है। इसके अनुसार, सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा हॉल में छात्रों को दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को सुबह 10.15 बजे प्रश्नपत्र दे दिया जाएगा और सुबह 10.30 बजे से वे अपना उत्तर लिखना शुरू करेंगे। बोर्ड ने छात्रों को 15 मिनट की अवधि में डिस्टर्ब नहीं करने का सख्त निर्देश दिया है।

सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर, डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा सेंटर में छात्रों की एंट्री बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र सुबह 10:15 बजे बांटे जाएंगे, और एग्जाम तय समय के हिसाब से ही खत्म होगा। हालांकि, दिव्यांग (PwD) परीक्षार्थियों को अतिरिक्त निर्धारित समय दिया जाएगा। बोर्ड ने सुपरिटेंडेंट से कहा है कि वे स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के 15 मिनट के दौरान डिस्टर्ब न करें।

डॉ. भारद्वाज ने परीक्षा के दिन का विस्तृत "बेल शेड्यूल" भी बताया ताकि छात्र एग्जाम हॉल के अंदर समय का अंदाजा लगा सकें। उन्होंने कहा कि जब पेपर खत्म होने में 10 मिनट बचे होंगे तो एक सिंगल बेल बजेगी, और परीक्ष खत्म होने का संकेत देने के लिए एक लंबी बेल बजेगी।

सुबह 10 बजे एंट्री का नियम सख्ती से लागू करें

बोर्ड ने सुबह 10 बजे एंट्री का नियम सख्ती से लागू करने का निर्देश जारी किया है। एंट्री के सख्त समय को देखते हुए, बोर्ड ने सभी छात्रों से स्थानीय परिस्थितियों, ट्रैफिक, मौसम और दूरी को ध्यान में रखकर अपनी योजना तैयार करने को कहा है। सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को गाइड करें और उनकी मदद करें।

बेल शेड्यूल से समझें समय


सीबीएसई बोर्ड ने एक मानक बेल सिस्टम तैयार किया है, जिससे स्टूडेंट्स बार-बार घड़ी देखने में समय बर्बाद न करें:

सुबह 10:30 बजे लंबी घंटी  यह आधिकारिक तौर पर लिखने की शुरुआत का इशारा है।

हर 1 घंटे पर सिंगल घंटी परीक्षा के दौरान हर एक घंटा पूरा होने पर एक छोटी घंटी बजेगी।

परीक्षा खत्म होने से ठीक 10 मिनट पहले एक चेतावनी घंटी बजेगी, जिससे स्टूडेंट्स रैप अप कर सकें।

एक लंबी घंटी परीक्षा खत्म होने का संकेत होगी, जिसके बाद लिखने का मौका नहीं मिलेगा।

सीबीएसई परीक्षा ड्रेस कोड गाइडलाइंस

सीबीएसई के नियमित छात्रों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में ही आना अनिवार्य है। निजी छात्रों को हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। ट्रांसपेरेंट पाउच में एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल और पानी की पारदर्शी बोतल ही अंदर ले जाने की अनुमति है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र में क्या लेकर नहीं जा सकते हैं?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की मनाही है। अगर कोई स्टूडेंट इन चीजों के साथ पकड़ा जाता है तो उसे ‘अनफेयर मीन्स’ (UFM) के तहत परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

BSEB 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आज से, 15 लाख से ज्यादा छात्र 1699 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।