CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मीडिया में आ रही खबरों से कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड आज छात्रों का इंतजार खत्म कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा सेकंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 की घोषणा आज कर सकता है। साल 2026 में पहली बार सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा में दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था शुरू की है, जिसमें लगभग 6.68 लाख छात्रों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा दूसरा बोर्ड एग्जाम दिया है। जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in के अलावा results.digilocker.gov.in, umang.gov.in, और अपने फोन के मेसेजिंग एप के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर पाएंगे।
हालांकि, बोर्ड ने अभी सीबीएसई 10वीं कक्षा दूसरा बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने के बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। बता दें, सीबीएसई बोर्ड अपने रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस या अग्रिम सूचना नहीं देता है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट और अन्य स्रोतों पर एक्टिव करने के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर सूचना प्रसारित कर देता है। दूसरे बोर्ड में यही तरीका रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
सीबीएसई क्लास 10 सेकंड बोर्ड एग्जाम 15 से 21 मई तक आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 6.68 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। दूसरी बोर्ड परीक्षा में साइंस सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत शुरू किए गए इस दूसरे एग्जाम ने छात्रों को अपने स्कोर सुधारने और अपनी एकेडमिक परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का मौका दिया।
24 लाख से ज्यादा ने मेन एग्जाम दिया
सीबीएसई 10वीं कक्षा बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए बोर्ड के पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 24 लाख से ज्यादा थी। इसमें से 6.68 लाख स्टूडेंट्स ऑप्शनल दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठे थे।
डिजिलॉकर से कैसे चेक करें
फोन से रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स