12वीं का​ रिजल्ट हुआ जारी, जानें कब आएगा 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

CBSE 10th Compartment Result 2025: सीबीएसई जल्द ही 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 8:22 PM
छात्रों को उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही 10 कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई ने हाल ही में 1 अगस्त को 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी किया था। इसलिए छात्रों को उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

इस साल कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई को आयोजित की गईं थी। ज़्यादातर विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुईं, जबकि कुछ विषयों की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक चलीं।

कैसे देखें 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट


स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए "CBSE कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।

स्टेप 4: इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 5: भविष्य की जरूरत के लिए इसको डाउनलोड कर इसका एक प्रिटंआउट निकाल कर रख लें।

कब जारी हुआ था 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट

कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई को जारी किया गया। इस बार 1,43,581 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,38,666 ने परीक्षा दी और 53,201 छात्र पास हुए। इस बार पास प्रतिशत 38.36% रहा।

कब आया था 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 में 13 मई को घोषित किया गया था। इस साल कक्षा 12वीं में 17.04 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16.92 लाख ने एग्जाम दी और 14.96 लाख पास हुए। कक्षा 12 का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा। वहीं, कक्षा 10 में 23.85 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें से 23.71 लाख ने एग्जाम दी और 22.21 लाख पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा।

CSIR UGC NET जून 2025 एग्जाम का आंसर-की हुआ जारी, इस दिन तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।