Get App

CBSE Class 12 Result 2026: कल से री-इवैलुएशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे 12वीं के छात्र, दोबारा जांच में नंबर बढ़े तो सीबीएसई वापस करेगा फीस

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए री-इवैलुएशन प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके आवेदन 19 मई से शुरू होंगे। बोर्ड ने छात्रों को आगाह किया है कि इस प्रक्रिया में उनके नंबर घट भी सकते हैं। वहीं, नंबर बढ़ने पर बोर्ड री-इवैलएुशन की पूरी फीस वापस करेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2026 पर 11:37 AM
CBSE Class 12 Result 2026: कल से री-इवैलुएशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे 12वीं के छात्र, दोबारा जांच में नंबर बढ़े तो सीबीएसई वापस करेगा फीस
छात्र 19 मई की सुबह से cbse.gov.in पर "Post Result Services 2026" लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए री-इवैलुएशन शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। 12वीं कक्षा के छात्र 19 मई, 2026 से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड ने री-इवैलुएशन के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को आगाह किया है कि इस प्रक्रिया में छात्रों के नंबर घट भी सकते हैं।

इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने साफ किया है कि अगर री-चेकिंग में किसी छात्र के नंबर बढ़ते हैं, तो उसकी पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। इच्छुक छात्र 19 मई की सुबह से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर "Post Result Services 2026" लिंक के माध्यम से अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आवेदन कर सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन का शेड्यूल

पहला चरण : उत्तर पुस्तिका की डिजिटल स्कैन कॉपी प्राप्त करना- जो छात्र अपनी जांची गई कॉपी को खुद देखने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत छात्रों को उनकी आंसर शीट की स्कैन की गई डिजिटल कॉपी उनके डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी। तारीख: 19 मई से 22 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) फीस: ₹700 प्रति विषय।

दूसरा चरण : मार्क्स वेरिफिकेशन- यदि छात्र को कॉपी देखने के बाद लगता है कि अंकों के योग (टोटलिंग) में कोई गड़बड़ी है या कोई उत्तर बिना जांचे छूट गया है, तो वे मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तारीख: 26 मई से 29 मई 2026 फीस: ₹500 प्रति उत्तर पुस्तिका।

फेल छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा : किसी विषय में फेल छात्रों के लिए 15 जुलाई 2026 को सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी।

सरकार ने छात्रों को दी रीफंड की राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें