CBSE Class 12 Board Exam Postponed 2026: 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं की परीक्षाएं टलीं, बोर्ड ने जारी किया चौथा सर्कुलर

CBSE Class 12 Board Exam Postponed 2026: सीबीएसई बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई समेत मिडिल ईस्ट देशों में 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। इसके लिए बोर्ड ने चौथा सकुर्लर जारी किया है

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 8:44 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड 10 मार्च 2026 को हालात की समीक्षा करेगा और 12 मार्च से परीक्षाओं के लिए निर्देश जारी करेगा।

CBSE Class 12 Board Exam Postponed 2026: खाड़ी देशों में सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए यह जरूरी अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई समेत मिडिल ईस्ट देशों में 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। इसके लिए बोर्ड ने चौथा सकुर्लर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि बोर्ड 10 मार्च 2026 को हालात की समीक्षा करेगा और 12 मार्च से परीक्षाओं के लिए निर्देश जारी करेगा।

बोर्ड ने मिडिल ईस्ट (खाड़ी) के 7 देशों में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। साथ ही, इन देशों में 12वीं कक्षा के सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने स्कूलों के साथ संपर्क में रहें और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर घोषणाओं को देखें। ये फैसले मौजूदा हालात की गंभीरता से समीक्षा करने, छात्रों की सुरक्षा और परीक्षाओं के सुचारू संचालन को पक्का करने के बाद लिए गए हैं। बोर्ड का यह आदेश केवल खाड़ी देशों (भारत के लिए पश्चिम एशिया) में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के छात्रों के लिए है।

ईरान-इजरायल के बीच तनाव की स्थिति का असर खाड़ी देशों पर भी देखा जा रहा है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि 09, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में आयोजित होने वाली सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही जारी रहेंगी।


बोर्ड इन तारीखों पर होने वाली परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की समय रहते घोषणा करेगा, तब तक छात्रों करे इंतजार करना होगा। बोर्ड ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये परीक्षाएं अब कब आयोजित की जाएंगी। नई तिथियां तय होने पर बोर्ड की वेबसाइट पर रिवाइज्ड शेड्यूल अपलोड कर दिया जाएगा। संबंधित स्कूलों को भी इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा, जिससे वे छात्रों तक जानकारी पहुंचा सकें। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड ने इन देशों में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा स्थगित होने के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और आधिकारिक स्रोत से मिलने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

BSEB Class 10th Answer Key 2026: बोर्ड ने जारी की 10वीं कक्षा की आंसर की, 13 मार्च शाम 5 बजे तक दर्ज करें आपत्तियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।