CBSE Class 12 re-evaluation result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों का री-इवैल्युएशन और री-चेकिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। काफी जद्दोजहद और परेशानियों के बाद 12वीं कक्षा के छात्रों को अब शायद थोड़ी राहत मिलेगी। अपने 12वीं कक्षा के अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्र डिजीलॉकर पर अपना 12वीं कक्षा का परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को इसके लिए जरूरी क्रेडेंशियल के साथ results.digilocker.gov.in पर लॉगइन करना होगा।
बता दें, शैक्षिक सत्र 2025-27 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए इस साल से ऑनलाइन स्कैन्ड मार्किंग (OSM) वयवस्था शुरू की गई थी। लेकिन, रिजल्ट घोषित होने के बाद, कई छात्रों और अभिभावकों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही सीबीएसई की व्यस्था को लेकर चिंता जताई थी। जवाब में, बोर्ड ने कहा कि री-इवैल्यूएशन प्रोसेस एक मजबूत और ट्रांसपेरेंट मैकेनिज्म के जरिए किया गया था, जिससे मूल्यांकन में निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया था।
12वीं री-इवैल्यूएशन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई 12वीं कक्षा री-इवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्कूल द्वारा जारी सिक्योरिटी PIN/एक्सेस कोड (अगर कोई हो)
“गेट डॉक्यूमेंट” या “फेच डॉक्यूमेंट” पर क्लिक करें।
'नो चेंज' रिजल्ट वाले छात्रों के लिए खास इंतजाम
सीबीएसई ने पहली बार उन छात्रों के लिए खास इंतजाम किया है, जिनके वेरिफिकेशन रिजल्ट में 'नो चेंज' दिखाया गया था। बोर्ड ने इन छात्रों को अपने रीजनल ऑफिस में जाकर आंसर शीट देखने की अनुमति दी है। बता दें, इससे पहले यह विकल्प उपलब्ध नहीं था। सूत्रों के अनुसार, यह कदम छात्रों की चिंताओं को दूर करने और वेरिफिकेशन व री‑इवैल्यूएशन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। माना जा रहा है कि इससे उन छात्रों को मदद मिलने की उम्मीद है जो अभी भी अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं। साथ ही, बोर्ड ने छात्रों और माता-पिता को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों या अनवेरिफाइड जानकारी पर भरोसा न करने की सलाह भी दी है।