CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सप्लिमेंट्री परीक्षा के 12वीं के छात्र जल्दी करें आवेदन, इस बार 15 नहीं 28 जुलाई को होगी परीक्षा

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लिमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल सीबीएसई 12वीं कक्षा की सप्लिमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को न होकर 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। आइए जानें क्या है शेड्यूल

अपडेटेड Jul 01, 2026 पर 12:04 PM
सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे।

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) 2026 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूलों को 8 जुलाई, 2026 तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस डेडलाइन के बाद कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी। योग्य छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) का ऑनलाइन सबमिशन 30 जून, 2026 को परीक्षा संगम पोर्टल के जरिए शुरू हुआ।

बदली सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख

इस साल सप्लीमेंट्री एग्जाम की प्रस्तावित तारीख में बदलाव किया गया है। पहले जहां परीक्षा की तारीख 15 जुलाई को होनी थी, जो अब 28 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

योग्यता और मुख्य दिशा-निर्देश

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के योग्य छात्रों की श्रेणी बताई हैं। इनमें शामिल हैं:

कम्पार्टमेंट कैंडिडेट (पहला मौका): वे छात्र जो 2026 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और उन्हें कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया था।


परफॉर्मेंस में सुधार : वे छात्र जो 2026 की मुख्य परीक्षा में पास हुए थे, लेकिन अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं। इसमें वे लोग शामिल हैं जो सब्जेक्ट बदलने के बाद पास हुए थे या किसी एक सब्जेक्ट में अपने मार्क्स बेहतर करना चाहते हैं।

तीसरा कम्पार्टमेंट मौका : वे स्टूडेंट जो पहली बार 2025 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे और अब अपने तीसरे और आखिरी मौके के लिए शामिल हो रहे हैं। इन उम्मीदवारों को सिर्फ प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर अप्लाई करना होगा, स्कूलों के जरिए नहीं।

छात्र सीधे आवेदन नहीं कर सकेंगे

सीबीएसई ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्कूलों को सभी पात्र छात्रों के नाम ऑनलाइन जमा करने होंगे। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि वे केवल छात्रों के आवेदन का इंतजार न करें, बल्कि खुद पात्र छात्रों से संपर्क करें। इसका मकसद यह है कि कोई भी योग्य छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के अवसर से वंचित न रह जाए। सीबीएसई ने यह भी साफ किया है कि यदि तय समय के भीतर किसी छात्र का नाम एलओसी में शामिल नहीं किया जाता है तो वह इस साल सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं दे सकेगा। नियमित छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। जिन छात्रों को परीक्षा में बैठने की पात्रता है उन्हें उसी स्कूल से संपर्क करना होगा जहां से उन्होंने 2026 की बोर्ड परीक्षा दी थी।

परीक्षा के लिए देना होगा शुल्क

बोर्ड ने परीक्षा फीस भी बताई है, जो भारत के स्कूलों के लिए प्रति सब्जेक्ट 320 रुपये, नेपाल के स्कूलों के लिए 1,100 रुपये और भारत के बाहर के इंस्टीट्यूशन के लिए 2,200 रुपये तय की गई है।

परीक्षा के लिए अलग से जारी होगा एडमिट कार्ड

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। एक कंसोलिडेटेड मार्कशीट सिर्फ उन छात्रों को जारी की जाएगी जिन्हें 2026 में कंपार्टमेंट मिला था और जो सप्लीमेंट्री एग्जाम में सफलतापूर्वक पास हुए हैं।

बोर्ड ने जारी की 90 विषयों की सूची

बोर्ड ने अपनी अधिसूचना में कुल 90 विषयों की सूची जारी की है जिनमें छात्र सप्लीमेंट्री या इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं। इसमें लगभग सभी प्रमुख विषय शामिल हैं। पूरी विषय सूची सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

NEET UG Result 2026: एनटीए को आंसर की पर मिलीं 10,000 से ज्यादा आपत्तियां, एजेंसी ने शुरू किया आंसर शीट का मूल्यांकन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।