NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी री-एग्जामिनेशन के लिए आंसर शीट का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि अस्थायी आंसर की पर 10,000 से ज्यादा आपत्तियां मिली हैं। एजेंसी सभी आपत्तियों की समीक्षा कर रहा है। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।
एनटीए ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित की थी। यह परीक्षा पूरे देश में 5,440 परीक्षा केंद्र और विदेश में 14 जगहों पर हुआ था। इस परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में हुआ था। एनटीए की एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का सफल आयोजन देश भर की कई सरकारी एजेंसियों, संस्थानों और कर्मचारियों की मिली-जुली कोशिश का नतीजा था।
एनटीए ने इस बार परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों के लिए कई व्यवस्थाएं की थीं। इस परीक्षा में 10,000 से ज्यादा दिव्यांग लोग शामिल थे। इनमें करीब 81 मेडिकल कंडीशन वाले कैंडिडेट्स के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे, ताकि वे एग्जाम दे सकें। इसमें एक बच्चा सड़क दुर्घटना से ठीक हो रहा था और दूसरा कीमोथेरेपी करवा रहा था।
एनटीए ने इस बार अपनाया नया सिस्टम
एनटीए ने नोटिस में कहा था कि इस साल उसने प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी साथ शुरू की। ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम अभी भी चल रहा था। एनटीए ने कहा कि ऐसा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किया गया। ताकि हर उम्मीदवार को चारों सेट की प्रोविजनल आंसर-की को देखने और किसी भी ऐसे सवाल पर आपत्ति दर्ज करने का जल्द और खुला मौका मिल सके, जिस पर उनकी राय में दोबारा विचार करने की जरूरत है।