CBSE Exams 2026 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च को खत्म हो चुकी हैं। हालांकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अभी चल रही हैं और 9 अप्रैल को खत्म होंगी। इस साल, 10वीं कक्षा के लगभग 25 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दीं। इनमें लगभग 14 लाख लड़के और 10.9 लाख लड़कियां शामिल हैं। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रही हैं। 10वीं के छात्रों ने जहां 83 विषयों के पेपर दिए हैं, वहीं 12वीं कक्षा के छात्र 120 विषयों के लिए परीक्षा दे हे हैं।
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही अब छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर सुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है। छात्र, अभिभावक और स्कूल सभी जानना चाहते हैं कि बच्चों के परिणाम कब तक आएंगे और उन्हें कैसे देखा जा सकेगा? हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले रुझानों से पता चलता है कि नतीजे आमतौर पर मई के मध्य में जारी होंगे। पिछले साल, सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे 13 मई को घोषित किए थे।
कहाँ देख सकेंगे CBSE बोर्ड परीक्षा के नतीजे?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे उसकी विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। घोषणा होने के बाद, छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि (DD/MM/YYYY), और स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी पिन जैसी जानकारी डालकर अपने नतीजे देख सकते हैं। छात्र इन पोर्टल पर अपने नतीजे देख सकेंगे
इन मोबाइल ऐप्स पर भी देख सकेंगे नतीजे
DigiLocker App : DigiLocker मोबाइल ऐप छात्रों को अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देखने की सुविधा देता है। यह Android और iOS दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है।
UMANG App : UMANG एप भी सीबीएसई के नतीजों और उससे जुड़ी सेवाओं तक पहुंच देता है। इसे Android या iOS पर चलने वाले स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।
DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट
सीबीएसई अपने एकेडमिक रिपॉजिटरी "Parinam Manjusha" के जरिए डिजिटल एकेडमिक दस्तावेज उपलब्ध कराता है, जो DigiLocker के साथ जुड़ा हुआ है। छात्र इन डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल रूप से देख और डाउनलोड कर सकेंगे :
ये डॉक्यूमेंट्स रिजल्ट घोषित होने के कुछ ही समय बाद cbse.digitallocker.gov.in पर उपलब्ध हो जाएंगे। DigiLocker लॉगिन क्रेडेंशियल्स आमतौर पर छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजे जाते हैं। इसके अलावा, सीबीएसई के रिजल्ट DigiResults Android एप्लिकेशन के जरिए भी देखे जा सकेंगे।
रिजल्ट देखने के अन्य तरीके
छात्र इन अतिरिक्त सेवाओं के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं :
24300699 (दिल्ली के सब्सक्राइबर्स के लिए)
011-24300699 (भारत के अन्य हिस्सों के सब्सक्राइबर्स के लिए)
कक्षा 10 के लिए : 7738299899 पर भेजें
टाइप करें : cbse10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
कक्षा 12 के लिए : 7738299899 पर भेजें
टाइप करें : cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
रिजल्ट Google Search रिजल्ट इंटीग्रेशन और SMS Organiser ऐप के जरिए भी देखे जा सकते हैं।