CBSE Main admit card 2026: प्राइवेट बोर्ड परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

CBSE Main admit card 2026: सीबीएसई बोर्ड से बतौर प्राइवेट छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ये एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। छात्र इसे अपने पंजीकरण क्रिडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
प्राइवेट छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Main admit card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) से प्राइवेट छात्र के तौर पर 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत जरूरी और बड़ा अपडेट है। सीबीएसई बोर्ड ने शनिवार, 17 जनवरी 2026 को प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्राइवेट छात्र के तौर पर पंजीकरण कराने वाले दोनों कक्षाओं के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्युमेंट है और इसके बिना परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड में होंगी ये जानकारियां

एडमिट कार्ड में क्लास 10 और 12 दोनों के लिए विषयों की पूरी जानकारी शामिल है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार हर विषय में ये जानकारियां शामिल हैं: थ्योरी मार्क्स, प्रैक्टिकल/इंटरनल मार्क्स, कुल मार्क्स, और पास होने के लिए कम से कम मानदंड।

चार श्रेणियों के उम्मीदवार देंगे सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा  

  • प्राइवेट कैंडिडेट्स शामिल हैं जो रेगुलर सीबीएसई स्कूलों में पंजीकृत नहीं हैं लेकिन परीक्षा देना चाहते हैं।
  • एसेंशियल रिपीट कैंडिडेट्स जो पहले के प्रयास में सफल नहीं हो पाए और जिन्हें सभी परीक्षाएं फिर से देनी होंगी।
  • कंपार्टमेंट कैंडिडेट्स जो एक या दो विषय में फेल हो गए हैं और सभी पेपर फिर से दिए बिना उन्हें क्लियर करना चाहते हैं।
  • परफॉर्मेंस में सुधार करने वाले कैंडिडेट्स जो पास हो गए हैं लेकिन अपने स्कोर को बेहतर बनाना चाहते हैं।


प्राइवेट छात्र इस तरह डाउनलोड करें हॉल टिकट

निजी छात्र यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं :

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, CBSE मेन एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड ढूंढें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि डालें।
  • डिटेल्स सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड देखें।
  • एग्जाम के दिन के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें। किसी भी गलती की जानकारी तुरंत स्कूल या रीजनल ऑफिस को देनी चाहिए। कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन या एडमिट कार्ड से जुड़ी समस्याओं में मदद करने के लिए रीजनल सेंटर और सपोर्ट डेस्क उपलब्ध हैं।

दोस्त को चिट्ठी लिखिए और पाइए स्विट्जरलैंड घूमने का मौका, CBSE के इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले सकते हैं 9 से 15 साल के बच्चे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।