CBSE Marks Verification: बिना आधार सीबीएसई के मार्क्‍स वेरिफिकेशन पोर्टल पर कैसे करें लॉगइन? सीबीएसई ने खुद बताया इसका समाधान

CBSE Marks Verification: सीबीएसर्ई बोर्ड के मार्क्‍स वेरिफिकेशन पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए आधार संख्‍या जरूरी की गई है। लेकिन बिना आधार के लॉगइन कैसे करना है, इस सवाल का जवाब खुद बोर्ड ने अपने ट्यूटोरियल में दे दिया है। आइए जानें

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 11:38 AM
जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है, सीबीएसई ने उन्हें राहत दी है। AI generated image

CBSE Marks Verification: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए मार्क्‍स वेरिफिकेशन और री-इवैल्‍युएशन पोर्टल लाइव कर द‍िया है। इस पर आसानी से लॉगइन करने में छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने एक्‍स हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें पोर्टल पर लॉगइन करने का तरीका स्‍टेप बाय स्‍टेप बताया गया है। बोर्ड ने अंक पुनर्मूल्‍यांकन और सत्‍यापन पोर्टल पर लॉगइन के लिए आधार की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन कई छात्र हैं, तो आधार न होने की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अपने ट्यूटोरियल वीडियो में इस समस्‍या का भी समाधान दिया है।

आधार नहीं है तो क्या करें छात्र?

बोर्ड ने ट्यूटोरियल में बताया है कि अगर छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है तो फिर वे कैसे अपने मार्क्स वेरीफाई कर सकते हैं? वेरीफिकेशन पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी जरूरी है। लेकिन जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है, सीबीएसई ने उन्हें राहत दी है। जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें अपने माता या पिता या रिश्तेदार या अभिभावक का आधार कार्ड इस्तेमाल करने की छूट दी गई है।

ये छात्र कर सकेंगे मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन

बोर्ड ने ट्यूटोरियल वीडियो में बताया है कि वेरीफिकेशन या री-इवैल्युएशन के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले ही चेक हो चुकी आंसर-शीट की स्‍कैन कॉपी प्राप्त कर ली है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे मार्क्‍स वेरिफ‍िकेशन के लिए आवेदन जमा करने से पहले अपने जवाबों की तुलना ऑफिशियल मार्किंग स्कीम से करें और इवैल्युएशन में मौजूद खास गलतियों की पहचान करें।

कैसे करें आवेदन


  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या पोस्ट रिजल्ट पोर्टल https://postresult.cbseit.in/pvr/auth/login पर जाएं।
  • अपना यूजर आईडी या रोल नंबर, माता या पिता, उनका नाम, एडमिट कार्ड आईडी या पासवर्ड और आधार कार्ड की डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
  • Verification Marks या Re-evaluation लिंक पर क्लिक करें। जिस विषय की आंसर शीट प्राप्त की है, उसका पेज खुल जाएगा।
  • जिस सब्जेक्ट मार्क्स वेरिफाई कराने हैं, उसका चयन करें और वेरिफिकेशन की वजह चुनें।
  • ड्रॉप-डाउन में मिसिंग पेज, ब्लर स्कैन पेज, टोटलिंग या कैलकुलेशन में गलती और मिसमैच आंसर शीट के ऑप्शन मिलेंगे।
  • अब ‘Save and Continue to Preview’ पर क्लिक करें।
  • किसी दूसरे विषय के मार्क्स वेरिफाई कराने हैं तो ‘Make Another Verification Request’ पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

मार्क्स वेरीफिकेशन की फीस

छात्रों को मार्क्स वेरीफिकेशन के प्रति आंसर शीट पेपर 100 रुपये और प्रति प्रश्न 25 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं, री-इवैल्युएशन के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये फीस है।

UP PGT Result: इंटरव्‍यू में शामिल होंगे 2253 उम्‍मीदवार, यूपी पीजीटी इंटरव्‍यू की तारीख आज आधिकारिक वेबसाइट पर हो सकती है जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।