Get App

CBSE Portal Hacked: फर्जी था ओएसएम हैक करने का दावा, जानें इस पूरे मामले पर बोर्ड का पक्ष

CBSE Portal Hacked: सीबीएसई बोर्ड के ओएसएम पोर्टल को हैक करने का दावा पूरी तरह से फर्जी बताया जा रहा है। बोर्ड का कहना है कि हैक किया गया कथित पोर्टल सिर्फ टेस्टिंग के लिए था। इसे वास्तविक आंसर शीट के मूल्यांकन या छात्रों के अंकों से जुड़े किसी कार्य में इस्तेमाल नहीं किया जाता

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2026 पर 12:53 PM
CBSE Portal Hacked: फर्जी था ओएसएम हैक करने का दावा, जानें इस पूरे मामले पर बोर्ड का पक्ष
सीबीएसई बोर्ड ने पोर्टल हैक होने की खबरों को पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है।

CBSE Portal Hacked: 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए इस साल अपनाई गई ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था सीबीएसई बोर्ड के गले की हड्डी बन गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के ओएसएम पोर्टल के हैक होने का दावा किया गया। इस दावे के अनुसार बोर्ड का cbse.onmarks.co.in यूआरएल हैक हुआ है। इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीबीएसई बोर्ड ने पोर्टल हैक होने की खबरों को पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है।

टेस्टिंग और आंतरिक समीक्षा के लिए था पोर्टल

बोर्ड ने इस खबर को पूरी तरह से खारिज करते हुए आधिकारिक स्पष्टिकरण जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जिस यूआरएल का सोशल मीडिया पोस्ट्स में उल्लेख किया जा रहा है, वह केवल टेस्टिंग और आंतरिक समीक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाली वेबसाइट थी। इसका उपयोग वास्तविक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन या छात्रों के अंकों से जुड़े किसी आधिकारिक कार्य में नहीं किया जाता। इसके बाद से सोशल मीडिया पर चल रही सीबीएसई पोर्टल हैक होने की खबरों पर विराम लग गया है।

बोर्ड के वास्तविक पोर्टल में नहीं हुई कोई सेंधमारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें